राजकीय निर्माण निगम का जेई योगेंद्र कुमार 1 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

  • [By: Meerut Desk || 2026-05-26 17:43 IST
  • 96
राजकीय निर्माण निगम का जेई योगेंद्र कुमार 1 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बेहद सख्ती के बावजूद भ्रष्टाचारी अधिकारी बाज नहीं आ रहे है। कारण सिर्फ एक है। रिश्वत लेते गिरफ्तार होकर और जेल जाकर वहां से वापिस आकर वापिस अपनी नौकरी पर बहाल हो जाते है। और फिर से भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी शुरू हो जाती है। 

आज जनपद में एंटी करप्शन की टीम ने राजकीय निर्माण निगम के जूनियर इंजीनियर योगेंदर कुमार को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जेई योगेंद्र कुमार ने ठेकेदार का बिल पास करने की एवज में रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन की टीम ने अवर अभियंता समेत उसके ड्राइवर को भी गिरफ़्तार कर लिया है। 

सत्येंद्र सिंह तोमर नामक ठेकेदार राजकीय निर्माण निगम में ठेकेदारी करता है। उसके द्वारा किये गए काम का लंबे समय से भुगतान नहीं किया जा रहा था। ठेकेदार की काफी कोशिशों के बावजूद विभाग ने बिना रिश्वत के भुगतान करने से इंकार कर दिया। इस पर ठेकेदार ने जब विभाग में संपर्क किया तो पता चला की विभाग के अवर अभियंता योगेंद्र कुमार के द्वारा यह पेमेंट रुकवाया जा रहा है। ठेकेदार सत्येंद्र ने अवर अभियंता योगेंद्र कुमार से संपर्क किया तो योगेंद्र ने भुगतान कराने के एवज में एक लाख रुपए की मांग कर दी। इस पर पीड़ित ठेकेदार ने एंटी करप्शन में शिकायत की कि पिछले काफी समय से सत्येंद्र पर रिश्वत देने का दबाव बनाया जा रहा था। 

पीड़ित सत्येंद्र सिंह तोमर नामक ठेकेदार की और से लिखित शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ने आरोपी अभियंता योगेंद्र कुमार को ट्रैप करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। एंटी करप्शन टीम ने सत्येंद्र को केमिकल लगे एक लाख रूपए देकर विभाग में भेज दिया। आज मंगलवार सुबह ठेकेदार सत्येंद्र ने अवर अभियंता योगेंद्र कुमार से संपर्क किया और 1 लाख रूपए केमिकल लगे लेकर पहुंच गया। अवर अभियंता योगेंद्र कुमार ने अपने ड्राइवर नीरज को रकम लेने के लिए भेजा। जैसे ही नीरज ने रकम पकड़ी एंटी करप्शन टीम ने दबोच लिया। ड्राइवर नीरज की मदद से एंटी करप्शन टीम विभाग में मौजूद अभियंता योगेंद्र को दबोचने पहुंची तो वह भाग निकला। हालांकि कुछ दूरी पर ही उसे पकड़ लिया गया। दोनों के खिलाफ मुकदमा लिख दिया गया है। 

TAGS

# Meerut

SEARCH

RELATED TOPICS