मेरठ के पशु ट्रॉमा सेंटर में इलाज के अभाव में 7 गोवंशों की मौत

  • [By: Meerut Desk || 2025-09-05 16:24 IST
  • 12
मेरठ के पशु ट्रॉमा सेंटर में इलाज के अभाव में 7 गोवंशों की मौत

मेरठ। कान्हा उपवन गौशाला में गौवंशों की मौत के बाद अब नगर निगम के सूरजकुंड डिपो और महापौर कैंप कार्यालय से सटे पशुपालन विभाग के ट्रामा सेंटरसें में भाजपा पार्षदों ने सात गोवंश की मौत पर हंगामा कर दिया। पार्षदों ने आरोप लगाया नगर निगम की लापरवाही से 7 गौवंशों की मौत हुई है। नगर निगम अधिकारियों ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि ट्रामा सेंटर का संचालन पशुपालन विभाग की देखरेख में हो रहा है। इस पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने जांच का आश्वासन दिया तब हंगामा शांत हुआ।

दरअसल नगर निगम डिपो के बराबर में शहर में कूड़ा कलेक्शन का काम कर रही बीवीजी कंपनी बगल में पशुओं के ट्रॉमा सेंटरसें का संचालन होता है। गुरुवार सुबह निगम पार्षद संजय सैनी, पवन चौधरी एवं रचित गुलाटी को जानकारी मिली कि ट्रामा सेंटर में 7 गोवंश की मौत हो गई है। इस पर निगम पार्षदों ने पशु ट्रामा सेंटर पहुंच हंगामा कर दिया। इस बीच वहां हिन्दू संगठनों के लोग भी पहुंच गए। पार्षदों ने निगम अधिकारियों से पूछा कि 7 गोवंश की मौत का जिम्मेदार कौन है। निगम अधिकारियों ने कहा पशु ट्रामा सेंटर में गंभीर रूप से बीमार गोवंशों को ही लाया जाता है। जिन गोवंश की मौत हुई उन्हें गंभीर अवस्था में लाया गया था। लेकिन समय पर सही इलाज नहीं मिलने पर कई गौवंशों की मौत हो गई। 

डा.संदीप शर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) ने कहा कि गौवंशों की मौत के मामले की जांच के लिए मंडलायुक्त से अनुरोध किया है। 

SEARCH

RELATED TOPICS