नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने भ्रष्टाचार के आरोपी दिलशाद हसन को दिल्ली रोड वाहन डिपो प्रभारी पद से दूसरी बार हटाया

  • [By: Meerut Desk || 2025-07-05 15:41 IST
  • 28
नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने भ्रष्टाचार के आरोपी दिलशाद हसन को दिल्ली रोड वाहन डिपो प्रभारी पद से दूसरी बार हटाया

नगर निगम और शहर की व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से युवा नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने बड़े स्तर पर निगम अधिकारियों के प्रभार और पटल बदल दिए। नगरायुक्त ने तीनो अपर नगरायुक्त के भी प्रभार बदल दिए। निगम के तीनो वाहन डिपो के प्रभारी बह बदल दिए गए है।

इन वाहन डिपो प्रभारी में सबसे चर्चित नाम दिलशाद हसन का है जिसके पास देहली रोड वाहन डिपो का प्रभार था। दरअसल दिल्ली रोड वाहन डिपो पर करोडो रूपये का तेल और वाहन मरम्मत में घोटाला किया गया था। 5 लाख की गाड़ी पर 20 लाख रूपये मरम्मत का भुगतान किया गया था। इतना ही नहीं कई नेताओं की गाड़ियों को डिपो से तेल भरवाने की सुविधा मिली हुई थी। इसमें निगम को करोडो रूपये की चपत लगी थी। इस महाभ्रष्टाचार के मुख्य आरोपी दिल्ली रोड वाहन डिपो के प्रभारी दिलशाद हसन का प्रभार नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने छीनकर पूरे घोटाले पर जाँच बिठा दी गई थी। बाद में वह जाँच दबा दी गई। 

इसके बाद दिल्ली रोड वाहन डिपो पर प्रमोद सैनी को प्रभारी बनाया गया। वह कुछ समय ही रहे। निगम में चर्चा है कि दिलशाद हसन ने लखनऊ से किसी प्रभावशाली नेता से नगरायुक्त को फोन कराकर पुनः दिल्ली रोड वाहन डिपो का प्रभारी बन गया था। लेकिन कल नगर आयुक्त ने दिलशाद हसन डिपो प्रभारी का पद छीनकर उसे दोबारा पैदल कर दिया। शासन ने दिलशाद हसन का रामपुर तबादला कर दिया है। ग़ौरतलब है कि एशियन एक्सप्रेस ने इस मामले की तमाम खबरों को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। 

नगर निगम मेरठ के दिल्ली रोड स्थित वाहन डिपो में हुए भ्रष्टाचार की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: नगर निगम मेरठ: करोड़ो रूपये के तेल घोटाले के आरोपी को फिर बनाया दिल्ली रोड स्थित वाहन डिपो का प्रभारी

नगर निगम की इस नई वयवस्था के अनुसार अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी को स्वास्थ्य अनुभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें वरिष्ठ प्रभारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त वह स्मार्ट सिटी, कूड़ा निस्तारण, कूड़ा प्रबंधन, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, वायु गुणवत्ता प्रबंधन, सिटी ब्यूटीफिकेशन, इज़ ऑफ़ लिविंग, स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ सर्वेक्षण, आउट सोर्स वाहन आपूर्ति तथा अवैध डेरियों के साथ-साथ उद्धान का भी कार्य देखेंगी। उनके अधिनिष्ठ प्रभारी नगर स्वास्थ्य डॉ हरपाल सिंह और जोनल सेनेटरी अधिकारी राजेश यादव रहेंगे। 

इसके अलावा अपर नगर आयुक्त शिव पूजन यादव को कर अनुभाग का वरिष्ठ प्रभारी बनाया गया है। कर एवं करेत्तर, लाइसेंस, अधिष्ठपन, ई-ऑफिस, कंट्रोल रूम एवं 15वे वित्त के कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। 

अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार सिंह को निगम के तीनों वाहन डिपो की जिम्मेदारी के साथ-साथ जन्म-मृत्यु पंजीयन, महाप्रबंधक जल का प्रभारी बनाया गया है।

अवैध होर्डिंग को लेकर लगातार शिकायतों के बाद वरिष्ठ प्रभारी विज्ञापन की जिम्मेदारी मुख्य नगर लेखा परीक्षक अमित भार्गव को सौपी गई है। 

मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी जीतेन्द्र प्रताप सिंह यादव से उद्धान का प्रभार हटा लिया गया है। अब वह नजारत प्रभारी होंगे। 

सूरजकुंड वाहन डिपो का प्रभारी राजेश यादव, कंकरखेड़ा वाहन डिपो का प्रभारी नीरज कुमार और दिल्ली रोड स्थित वाहन डिपो का प्रभारी कुलदीप कुमार को बनाया गया है। 

कर अधीक्षक चंद्रशेखर यादव को आरजीआरएस का प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ-साथ तमाम सफाई निरीक्षकों के वार्ड भी बदल दिए गए है। 

SEARCH

RELATED TOPICS