नगर निगम मेरठ: करोड़ो रूपये के डीज़ल घोटाले के आरोपी को फिर बनाया दिल्ली रोड डिपो प्रभारी 

  • [By: Meerut Desk || 2025-06-03 16:58 IST
नगर निगम मेरठ: करोड़ो रूपये के डीज़ल घोटाले के आरोपी को फिर बनाया दिल्ली रोड डिपो प्रभारी 

मेरठ/लखनऊ: नगर निगम में कुछ महीने पहले करोडो रूपये के तेल घोटाले का पर्दाफाश हुआ था। मेरठ से लखनऊ तक इस घोटाले की गूंज पहुंची थी। तुरंत आनन फानन में इस घोटाले के मास्टरमाइंड डिपो प्रभारी दिलशाद हसन को पद से हटा दिया था। ग़ौरतलब है कि इस घोटाले का खुलासा ऑडिटर अमित भार्गव ने किया था लेकिन बाद में भार्गव रिपोर्ट को दबा लिया गया। और आज तक दिल्ली रोड डिपो के तेल घोटाले की जाँच रिपोर्ट ठन्डे बस्ते में दफ़न है। नगर आयुक्त भी खामोश है। एशियन एक्सप्रेस लाइव ने करोडो रूपये के उक्त तेल घोटाले के संबंधित समाचार प्रकाशित किया था। 

नगर निगम मेरठ की यह बड़ी ख़बर भी पढ़े: वाहन की कीमत 5 लाख उस पर मरम्मत खर्च 20 लाख, जांच में खुलासा, नगर निगम में मचा हड़कंप

भ्रष्टाचार के आरोपी को फिर मिली वही नियुक्ति जहां की किया था तेल घोटाला: मई 2025 के प्रथम सप्ताह में दिल्ली रोड डिपो में हुए करोडो रुपए के तेल घोटाले के आरोपी दिलशाद हसन को नगर निगम अधिकारियों ने उसे पुनः दिल्ली रोड डिपो का प्रभारी नियुक्त कर दिया है। यानी भ्रष्टाचार फिर शुरू। 

तेल घोटाले की सीबीआई से जाँच कराने की मांग: शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की है कि दिल्ली रोड स्थित डिपो में हुए करोडो रूपये के तेल घोटाले और दिलशाद हसन के रोहिंग्या संग साठगांठ की सीबीआई अथवा अन्य किसी सरकारी जाँच एजेंसी से जांच कराई  जाये। 

सामाजिक कार्यकर्ता राहुल ठाकुर ने डिपो प्रभारी की मुख्यमंत्री से शिकायत की: सामाजिक कार्यकर्ता राहुल ठाकुर ने निगम के तेल घोटाले के मुख्य आरोपी दिलशाद हसन की पुनः उसी पद पर नियुक्ति की शिकायत सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चिट्ठी लिखकर की है। शिकायत में कहा गया है कि निगम के दिल्ली रोड स्थित निगम डिपो के मुख्य तेल घोटाले के आरोपी को प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी ने फिर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी है। जबकि आरोपी कर्मचारी दिलशाद हसन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे है। वह सालों से वाहन डिपो से जुड़ा रहा है और निगम के कई अधिकारियों का चहेता रहा है। करोडो रूपये के तेल घोटाले की उच्च स्तरीय जांच के लिए सामाजिक कार्यकर्ता राहुल ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र लिखा है। 

नगर निगम मेरठ की यह बड़ी ख़बर भी पढ़े: दिल्ली रोड डिपो में निष्प्रयोज्य वाहनों की मरम्मत, डीजल-पेट्रोल पर करोड़ों का भुगतान

दिलशाद हसन पर रोहिंग्या से साठगांठ का आरोप: शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी और एक अपर नगर आयुक्त की मिलीभगत से रोहिंग्या मुसलमानों से साठगांठ रखने वाले कर्मचारी दिलशाद हसन को अपने आर्थिक स्वार्थ के लिए निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तेल घोटाले के आरोपी को मलाईदार सीट पर बिठा दिया है। आरोप है कि अधिकारियों की इसी मिलीभगत के चलते दिल्ली रोड स्थित डिपो पर बड़े बड़े घोटाले किये जा रहे है। इससे राज्य सरकार की छवि धूमिल हो रही है। 

दिल्ली रोड स्थित डिपो पर बड़े स्तर पर डीज़ल चोरी का काम जारी: शिकायतकर्ता राहुल ठाकुर ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि नगर निगम के दिल्ली रोड स्थित डिपो पर अभी भी बड़े स्तर पर डीज़ल चोरी का काम जारी है। इसकी उच्च स्तरीय जांच की जाये। अपने पत्र में शिकायतकर्ता ने तेल घोटाले के आरोपी को पुनः उसी जगह तैनाती देने वाले अधिकारियों की भी उच्च स्तरीय जांच की जाये ताकि निगम में हो रहे घोटालो और भ्रष्टाचार को रोका जा सके।  

TAGS

# Meerut

SEARCH

RELATED TOPICS