झाँसी तबादला होने के बावजूद सफाई निरीक्षक कुलदीप कुमार रिलीव नहीं, निगम अधिकारी उड़ा रहे शासनादेश की धज्जियाँ 

  • [By: Meerut Desk || 2025-09-10 15:07 IST
  • 104
झाँसी तबादला होने के बावजूद सफाई निरीक्षक कुलदीप कुमार रिलीव नहीं, निगम अधिकारी उड़ा रहे शासनादेश की धज्जियाँ 

भ्रष्टाचार के लिए निगम के सफाई निरीक्षक कुलदीप कुमार का झाँसी में तबादला हो चुका है। फिर भी नगर निगम के कुछ भ्रष्ट अधिकारी कुलदीप कुमार को रिलीव नहीं करे रहे है। वर्तमान में कुलदीप कुमार पर निगम वाहन डिपो दिल्ली रोड और कान्हा उपवन गौशाला का चार्ज है। 

आज चौधरी चरण सिंह विवि परिसर स्थित बृहस्पति भवन में आयोजित नगर निगम मेरठ की बोर्ड बैठक में वार्ड-50 के भाजपा सभासद संजय सैनी ने निगम के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई निरीक्षक कुलदीप कुमार का 30 जून 2023 को झाँसी नगर निगम में तबादला हो चुका था। लेकिन कुलदीप कुमार निगम अधिकारियों की मिलीभगत से झाँसी जाने की बजाय नगर निगम मेरठ में दो बड़ी कुर्सियों पर काबिज है। अधिकारी सब कुछ जानकर अनजान बनकर सोय पड़े है। राज्य सरकार द्वारा तबादला होने पर भी कुलदीप कुमार शासनादेश की धज्जियाँ उड़ा रहा है। 

महानगर के वार्ड-50 के भाजपा सभासद संजय सैनी ने आज बोर्ड मीटिंग में निगम अधिकारियों से मांग की कि सफाई निरीक्षक कुलदीप कुमार को तुरंत रिलीव किया जाये। इसके अलावा पार्षद संजय सैनी ने निगम के निर्माण विभाग में जड़ तक घुस चुके भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करते हुए कहा कि निर्माण कार्य कर रही निर्माण कंपनी आरुषि कंस्ट्रक्शन ग़ाज़ियाबाद ने निर्माण कार्यों का ठेका लेते समय फर्जी एफडीआर की रंगीन फोटोस्टेट कॉपी लगाकर ठेके प्राप्त कर रही है और निगम अधिकारी मोटे कमीशन के लालच में आँखों पर पट्टी बांधे हुए है। इस पर भी उच्च स्तरीय जाँच कराकर कार्यवाही होनी चाहिए। 

इस प्रकरण में नगर निगम मेरठ के सफाई निरीक्षक तथा वाहन डिपो दिल्ली रोड के प्रभारी कुलदीप कुमार को सही जानकारी प्राप्त करने के लिए फोन किया। लेकिन हमेशा की तरह मीडिया का फोन रेसिव नहीं किया गया। 

ग़ौरतलब है कि 6 सितंबर को आयोजित बोर्ड मीटिंग में कई पार्षदों ने नगरायुक्त सौरभ गंगवार पर निर्माण ठेकेदार अतुल दीक्षित से आशीर्वाद लेते हुए फोटो लहराकर निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। 

SEARCH

RELATED TOPICS