निगम के अवर अभियंता सौरभ शर्मा को टीपी नगर ने बेहद घटिया नाला निर्माण पर नगरायुक्त की फटकार और नोटिस 

  • [By: Meerut Desk || 2025-11-17 11:04 IST
  • 22
निगम के अवर अभियंता सौरभ शर्मा को टीपी नगर ने बेहद घटिया नाला निर्माण पर नगरायुक्त की फटकार और नोटिस 

मेरठ। नगर निगम के निर्माण खंड में मोटे कमीशन के लालच में सड़कों, खड़ंजों और नाला निर्माण में बेहद घटिया स्तर का निर्माण कार्य करा रहा अवर अभियंता सौरभ शर्मा पर नाराज नगरायुक्त ने आरोपी अभियंता को फटकार लगाते हुए नोटिस दिया और टीपीनगर में घटिया नाला निर्माण को तोड़कर दोबारा बनाने के आदेश दिए। 

क्या है मामला: दरअसल वार्ड संख्या 35 में टीपी नगर स्थित मोदी पार्क के नजदीक हो रहे नाला निर्माण की गुणवत्ता बेहद घटिया स्तर की मिलने पर नगरायुक्त ने संबंधित अवर अभियंता सौरभ शर्मा और ठेकेदार को जमकर लताड़ा। लेकिन भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा सौरभ शर्मा पर किसी डांट फटकार का कोई असर नहीं होता। वह सिर्फ अपनी कमीशनखोरी में मस्त रहता है। कई बार इस अवर अभियंता के क्षेत्र में घटिया निर्माण कार्य की शिकायतें नगरायुक्त को लगातार मिलती रही है। नगरायुक्त ने कई बार अवर अभियंता को जमकर डांट लगाई लेकिन भ्रष्ट अवर अभियंता सौरभ शर्मा पर कोई असर नहीं पड़ता। 

वार्ड संख्या 35 में टीपी नगर स्थित मोदी पार्क के नजदीक हो रहे नाला निर्माण की गुणवत्ता बेहद ख़राब मिलने पर नगरायुक्त ने बनाये गए नाले तो तोड़कर दोबारा गुणवत्ता के साथ बनाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अवर अभियंता सौरभ शर्मा को लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। नगरायुक्त ने निर्माण खंड के तमाम अवर अभियंताओं को निर्माण स्थल पर मौके पर जाकर निर्माण कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया। 

SEARCH

RELATED TOPICS