स्वतन्त्रता दिवस के अवसर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने रेंज मे किये बेहतरीन पुलिस प्रबन्ध

  • [By: Meerut Desk || 2025-08-13 18:59 IST
  • 37
स्वतन्त्रता दिवस के अवसर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने रेंज मे किये बेहतरीन पुलिस प्रबन्ध

मेरठ। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पिछले कई सालों से बड़े स्तर पर हर घर तिरंगा का आयोजन करती है। इस आयोजन से नागरिकों के दिल में देश प्रेम की भावना जाग्रत होती है। पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी दोगुनी हो जाती है। एक तिरंगा यात्राओं और हर घर तिरंगा अभियान का सफलता पूर्वक आजोयन कराना और दूसरे असामाजिक तत्वों पर पैनी नज़र रखना। इसीलिए मेरठ रेंज डीआईजी कलानिधि नैथानी ने राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्वक और सद्भावना के साथ और सुरक्षित रूप से मनाने और सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए परिक्षेत्र मे व्यापक पुलिस प्रबन्ध किये है:

स्वतन्त्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेरठ परिक्षेत्र मे किये गये पुलिस प्रबन्ध:

  1. कानून व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के जनपदो में 09 अपर पुलिस अधीक्षक, 37 सीओ, 110 निरीक्षक, 730 उ0नि0, 1215 मु0आ0, 1530 आरक्षी,  415 हो0गार्ड/पीआरडी एवं 01 कम्पनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।
  2. तिरंगा यात्राओ की कुल संख्या-71, जिसमे जनपद मेरठ मे 26, बुलन्दशहर मे 27, बागपत मे 01 व जनपद हापुड़ मे 17 तिरंगा यात्रा निकाला जाना प्रस्तावित है।
  3. प्रभात फेरियों की संख्या-22, जिसमे जनपद मेरठ मे 01, बुलन्दशहर मे 08 व बागपत मे 13 है।
  4. अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की संख्या-19, जिसमे जनपद मेरठ मे 03, बुलन्दशहर मे 04 व हापुड़ मे 12 कार्यक्रम प्रस्तावित है।
  5. जनपदीय चैकिंग योजना के तहत चिन्हित स्थान- 301, जनपद मेरठ मे 133, बुलन्दशहर मे 90, बागपत मे 47 व जनपद हापुड़ मे 31 चैकिंग प्वाइंट बनाये गये है।
  6. सुरक्षा के दृष्टिगत परिक्षेत्र को 24 जोन व 81 सैक्टर मे बांटा गया है तथा 62 क्यूआरटी बनायी गया है।
  7. जनपद मेरठ मे 09 जोन, 31 सैक्टर व 31 क्यूआरटी बनाई गयी है इसी तरह जनपद बुलन्दशहर मे 07 जोन, 27 सैक्टर व 07 क्यूआरटी, बागपत मे 05 जोन, 13 सैक्टर व 13 क्यूआरटी व हापुड़ मे 03 जोन, 10 सैक्टर व 11 क्यूआरटी बनायी गयी हैं।
  8. परिक्षेत्र की सभी जनपदीय पुलिस द्वारा पीस कमेटी/ धर्म गुरू/ शांति समिति/ संभ्रान्त व्यक्ति/ आयोजको के साथ 121, बिजली विभाग के साथ 105, अन्य विभाग जैसे नगर निगम, स्वास्थय, पीडब्लू, रेलवे आदि के साथ 105 गोष्ठियां आयोजित कर ली गई हैं।

पर्व के सकुशल आयोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत व्यापक इन्तजाम करने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी द्वारा परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियो को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश:

  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समस्त महत्वपूर्ण आयोजनों कार्यकमो यथा तिरंगा यात्रा/प्रभात फेरी झांकी आदि को सूचीबद्ध कर सुरक्षा यातायात व्यवस्था हेतु प्रभावी व्यवस्थापन किया जाये। कार्यक्रम से पूर्व एण्टी-सेबोटाज चेकिंग अवश्य करा ली जाए। समस्त कार्यक्रम स्थलों पर प्रवेश एवं निकास द्वारों पर विशेष सुरक्षा प्रबन्ध किये जाये, रूफ टाप ड्यूटी लगायी जाये तथा सुनियोजित ट्रैफिक प्रबन्ध किया जाए।
  • रेलवे स्टेशन/ मेट्रो स्टेशन/बस स्टेशन / सिनेमाहाल/ माल्टीप्लेक्स / मनोरंजन के स्थल/शॉपिंगमॉल, होटल, धर्मशाला, गेस्टहाउस भीड़-भाड वाले स्थानों एवं धार्मिक स्थलों पर विशेषरूप से सुरक्षा प्रबन्ध किये जायें तथा सुरक्षा कर्मियों को विधिवत ब्रीफ करने के उपरान्त ड्यूटी पर लगाया जाए।
  • जनपदों के समस्त प्रवेश द्वारों पर निरन्तर प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित की जाये। समस्त चेकपोस्ट एवं बेरियर डयूटी को सतर्क समुचित ब्रीफ किया जाए। समस्त सी०सी०टी०वी० कैमरों को क्रियाशील कर लिया जाए।
  • जनपदीय अभिसूचना तन्त्र व सोशल मीडिया सेल को सक्रिय कर दिया जाए। प्रतिबन्धित संगठनों आदि से सम्बन्धित प्रत्येक गतिविधि पर गहन निगरानी एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
  • अन्य प्रदेशों के सीमावर्ती जनपदों में आतंकवादी एवं अन्य संगठनों की गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुये रेल सडक आवागमन पर विशेष सतर्कता बरती गाए।
  • अवैध शस्त्रों/कारतूसों, शराब एवं विस्फोटक पदार्थों की तरकरी रोकने एवं संदिग्ध व्यक्तियों के आवागमन पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु स्थायी चेक पोस्ट के अतिरिक्त अस्थायी चेक पोस्ट लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की आकस्मिक चेकिंग करायी जाए।
  • विभिन्न आवासीय कालोनियों में किरायेदारों का अभियान चलाकर सत्यापन अवश्य करा लिया जाए।  
  • संवेदनशील धार्मिक स्थलों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा निर्धारित एस०ओ०पी० के अनुरूप सुनिश्चित की जाए।
  • समस्त जनपद में नियमित रूप से प्रातःकालीन पोस्टर पार्टी का गठन कर चेकिंग सुनिश्चित की जाये।
  • स्वतंत्रता दिवस के आयोजनो की अचूक सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं पुलित बल को समुचित ब्रीफ करते हुए उच्च सतर्कता रखी जाए। इस सम्बन्ध में अभी से नियमित चेकिंग, प्रभावी फुट पेट्रोलिंग एवं अधिक से अधिक बल के साथ फ्लैग मार्च किया जाये।

नोट: मीडिया सेल, मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ द्वारा जारी। 

SEARCH

RELATED TOPICS