महिला को डरा-धमकाकर जबरन वसूली करने वाले फ़र्जी क्राइम ब्रांच/पत्रकार विनोद गौतम को पुलिस ने दबोचा 

  • [By: Meerut Desk || 2025-07-26 18:36 IST
  • 62
महिला को डरा-धमकाकर जबरन वसूली करने वाले फ़र्जी क्राइम ब्रांच/पत्रकार विनोद गौतम को पुलिस ने दबोचा 

मेरठ। जनपद के थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा फर्जी क्राइम ब्रांच/पत्रकार बनकर महिला से डरा-धमकाकर जबरन वसूली करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें प्रकाशित करने वाला सरगना विनोद कुमार गौतम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप व एक मोबाइल बरामद बरामद किया है। 

दरअसल थाना टीपी नगर पुलिस द्वारा एक मुखबिर की सूचना पर कई लोगों से पैसा वसूली करने वाले फर्जी पत्रकार गैंग के सरगना विनोद कुमार गौतम पुत्र राधेलाल निवासी राजपुर कोटला, थाना नारखी, जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया। फर्जी पत्रकार के पास से एक लैपटॉप व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

घटना का विवरणः दरअसल 26 जून 2025 की शाम को श्रीमती संगीता निवासी शिव हरी मन्दिर कालोनी थाना टीपीनगर मेरठ ने पुलिस में शिकायत की कि उसके घर पर तीन महिला व तीन पुरुष फर्जी क्राइम ब्रांच एवं पत्रकार बनकर घर पर पहुंचे और घर का दरवाजा खुलवाकर घर में घुस गए। उन लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच विभाग और पत्रकार बताते हुए घर की तलाशी लेने लगे। पीड़िता संगीता के द्वारा विरोध करने पर उसे डरा धमका कर चुप करा दिया और कहा हम लोग क्राइम ब्रांच व मीडिया से हैं तुम्हारे घर पर कुछ गलत काम होता है। हमें उसकी तलाशी लेनी है और पूरे घर की तलाशी लेने लगे और सभी का वीडियो बनाने लगे। इसी बीच इनके किसी सदस्य ने घर में रखे डस्टबिन में अपने साथ लिये हुए कुछ सामान को छिपा दिया था और कहने लगे कि तुम्हारे घर के डस्टबिन से अवैध सामान बरामद हुआ है तुम्हारे खिलाफ मुकदमा लिखकर तुम लोगों को जेल भेजा जायेगा। यदि तुम लोग बचना चाहते हो तो दो लाख रुपये दे दो, वरना तुम लोग जेल जाओगे। इस पर पीड़िता संगीता ने उन्हें दो लाख रुपये देने में असमर्थता जताई तो उसके घर पर रखे, तीस हजार रुपये जबरन ले लिये और बाकी के पैसे व्यवस्था करके मेरे आदमी दिनेश को दे देना कहकर और धमकी देते हुए घर से चले गये। 

इस सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना टीपीनगर पर मुअसं- 371/2025  धारा 308(5),317(2), 61(2) ,353(2) बीएनएस बनाम 1. सावित्री, 2. कविता, 3. नीरज, 4. दिनेश, 5. अनिल, 6. जोगिन्द्र, निवासीगण अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया। विवेचना से अभियुक्त विनोद कुमार गौतम पुत्र राधेलाल निवासी राजपुर कोटला थाना नारखी जिला फिरोजाबाद उम्र 36 वर्ष का नाम प्रकाश में आया, जिसके द्वारा मुकदमें में वांछित अभियुक्तगण को बचाने के लिये सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर लगातार फर्जी खबरें/ट्वीट बिना किसी तथ्यात्मक आधार पर प्रकाशित की जा रही थीं । अतः उक्त प्रकरण थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त विनोद कुमार गौतम उपरोक्त का एनबीडब्ल्यू माननीय न्यायालय से निर्गत किया गया था, जिसके क्रम में प्रकाश में आये अभियुक्त विनोद कुमार गौतम उपरोक्त को गिरफ्तारी कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया। 

पूछताछ का विवरणः मुख्य अभियुक्त विनोद कुमार गौतम पुलिस पूछताछ में बताया कि मैने सीईआरटी कालेज परतापुर से एमबीए पास किया था फिर मैं एक कम्पनी में काम करने लगा लेकिन जल्द ही नौकरी छूट गयी। उसके बाद मैने गौतम ग्लोबल कम्पनी खोली। उसमें भी नुकसान हो गया था। फिर मैने आयरन डिटर्जेंट पाउडर व साबुन बनाने व बेचने का कार्य शुरु किया। वह भी नुकसान के कारण बन्द हो गया।

पड़ताल में पाया गया कि अवैध वसूली में गिरफ्तार किये गए फर्जी पत्रकार विनोद कुमार गौतम  फेसबुक पर द पुलिस टुडे पत्रिका नाम से एक पेज भी बना रखा है और उसमे सीईओ विनोद कुमार गौतम दर्शाया गया है। इतना ही नहीं इस पेज पर राष्ट्रिय चिन्ह अशोक चक्र का भी अवैध रूप से प्रयोग किया गया है। 

https://www.facebook.com/p/The-Police-Today-magazine-61550904263282/

वर्ष 2021-2022 में मैने द पुलिस टुडे नामक एक एजेंसी बनाकर जीएसटी कार्यालय (नई दिल्ली) में अपना जीएसटी रजिस्ट्रेशन करा दिया और पत्रकार बनकर कार्य शुरु किया। मेरे द्वारा पत्रकारिता का या मास कम्युनिकेशन में कोई डिग्री या डिप्लोमा नही लिया गया है। ए टैक कम्पनी में कार्य करने के दौरान लोग मुझे इंजीनियर साहब कहने लगे थे। इसलिये मैने अपने नाम के आगे इंजीनियर विनोद कुमार गौतम लगा लिया। मेरे पास इंजीनियरिंग की भी कोई डिग्री नही है। इस काम से मैने कई लोगों को अपनी एजेंसी का परिचय पत्र जारी करके पत्रकार बना दिया था। जो समय-समय पर मुझे पैसे देते थे। जिससे मेरा खर्चा चलता है। मैने इन लोगों को बचाने के लिये सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर लगातार फर्जी खबरें/ट्वीट बिना किसी तथ्यात्मक आधार पर प्रकाशित की थीं। ताकि पुलिस डर जाये और इनके विरुद्ध कोई कार्यवाही न करे और इन खबरों को एक्स प्लेटफार्म से ट्वीट को हटवाने के लिये पुलिस मुझे पैसे दे। 

पड़ताल में पाया गया कि अवैध वसूली में गिरफ्तार किये गए फर्जी पत्रकार विनोद कुमार गौतम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इंजीनियर विनोद कुमार गौतम के नाम से पेज बना रखा है जो वेरिफाइड अकाउंट है। जबकि पुलिस को अपने बयान में आरोपी ने बताया कि वह बिना इंजीनियरिंग की डिग्री के अपने नाम से पहले इंजीनियर लिखता है और बिना मास कम्युनिकेशन की डिग्री के पत्रकारिता का धंधा करता है।  https://x.com/ThePoliceToday

SEARCH

RELATED TOPICS