इंटरव्यू में फेल होने पर सरस्वती लोक कॉलोनी में 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या 

  • [By: Meerut Desk || 2025-06-24 15:39 IST
  • 28
इंटरव्यू में फेल होने पर सरस्वती लोक कॉलोनी में 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या 

मेरठ। आजकल की युवा पीढ़ी में सहनशीलता ख़त्म ही हो गई है। छोटी-छोटी बात पर अपनी जिंदगी से खेल जाते है। एक बार मिली असफलता आखिरी नहीं होती। थोड़ा और प्रयास और मेहनत से अपने सपनो को पूरा किया जा सकता है। लेकिन जनपद के दिल्ली रोड स्थित सरस्वती लोक में एक प्राइवेट नौकरी के इंटरव्यू में असफल होने पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 

आदित्य कुमार नामक इस शिक्षित युवक की आयु लगभग 25 वर्ष थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व आदित्य कुमार ने नोएडा की एक कंपनी ने इंटरव्यू के माध्यम से रिजेक्ट होने के चलते हताश होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। फोरेंसिक टीम की जांच-पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया। 

क्या है मामला: दरअसल ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती लोक कॉलोनी में 25 वर्षीय आदित्य कुमार पुत्र प्रताप सिंह अपनी दादी के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि आदित्य के पिता प्रताप सिंह ने दूसरी शादी कर रखी है और वह शास्त्रीनगर में अलग रहते है। बताया जा रहा है कि शिक्षित और बेरोजगार आदित्य कुमार ने दो दिन पहले नॉएडा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया था। 

फ्लैट की दूसरी मंजिल पर आदित्य कुमार के मौसा कैलाश सिंह रहते है। बताया जा रहा है कि कल शाम कैलाश सिंह किसी काम से ग्राउंड फ्लोर पर गए थे आदित्य कुमार ने उनके कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कैलाश सिंह जब कुछ देर बाद जब अपने कमरे में पहुंचे तो फांसी लगाए आदित्य को देखकर उनकी चीख निकल गई। आदित्य की दादी भी उस कमरे में पहुंची तो फंदे पर लटके आदित्य को देखकर वह बिलख पड़ी। इस घटना की सूचना तुरंत ब्रह्मपुरी पुलिस को दी गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया। ख़बर लिखे जाने तक पोस्टमोर्टम की रिपोर्ट नहीं आई थी। 

TAGS

# Meerut

SEARCH

RELATED TOPICS