सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर स्थित जैना ज्वेलर्स शोरूम के अवैध निर्माण के मामले में हो सकती है बड़ी कार्रवाई।

  • [By: Pramod DaulatRam || 2025-10-14 01:05 IST
  • 116
सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर स्थित जैना ज्वेलर्स शोरूम के अवैध निर्माण के मामले में हो सकती है बड़ी कार्रवाई।

मेरठ। अवैध निर्माण का पर्याय बन चुके जैना ज्वेलर्स मामले में अब शिकंजा कसता दिख रहा है। आवास एवं विकास परिषद की जांच रिपोर्ट ने कई चौंकाने वाली बातें सामने आई है। अवर अभियंता की जांच में पाया गया कि जैना ज्वेलर्स शोरूम के निर्माण में कई नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाई गई है। इसके निर्माण में कई नियम कानून ताक पर रख दिए गए। मानचित्र की स्वीकृति से लेकर बिल्डिंग उपयोग तक हर स्तर पर भारी गड़बड़ सामने आई है। जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान आवास विकास परिषद से अनुमति लिए बिना जैना ज्वेलर्स के संचालन करने में कई बदलाव कर दिए।

बिना आवास विकास परिषद की अनुमति लिए जैना ज्वेलर्स के मालिकों ने बिल्डिंग में कई बड़े-बड़े बदलाव कर दिए। इतना हीं जैना ज्वेलर्स शोरूम के संचालकों ने सरकारी जमीन पर कब्जा करते हुए वहां पर अवैध चबूतरा बना दिया जिससे आने-जाने में लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई है। अवर अभियंता की जांच रिपोर्ट को लखनऊ स्थित आवास और विकास परिषद मुख्यालय भेज दी गई है जहां उच्च अधिकारी कार्रवाई तय करेंगे कि जैना ज्वेलर्स पर किस तरह की क्या कार्रवाई की जाए।

आवास एवं विकास परिषद के अधिशासी अभियंता आफताब अहमद ने एशियन एक्सप्रेस को बताया कि अवर अभियंता की जांच रिपोर्ट के आधार पर जैना ज्वैलर्स शोरूम संचालकों और आवास विकास परिषद के संबंधित स्टाफ के खिलाफ भी कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। नियम तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

आवास विकास परिषद के सूत्रों के अनुसार जैना ज्वैलर्स शोरूम पर न केवल सीलिंग की कार्यवाही होगी बल्कि आवास विकास परिषद के संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।

सेंट्रल मार्केट में ही जैना ज्वैलर्स शोरूम के नजदीक ही आवासीय भूखंड पर अवैध रूप से निर्मित कॉम्प्लेक्स को सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करने के आदेश दे रखे है। सबके बावजूद रोहित जैन की हिम्मत और हिमाकत देखिए वह कानून और अदालत को ताक पर रखकर आवासीय भूखंड पर कमर्शियल भवन बनाकर और पूरे शहर और जिले में अखबारों में बड़े बड़े विज्ञापन छपवाकर भाजपा सांसद हेमा मालिनी से अवैध निर्माण का उद्घाटन भी करा लिया जैसे कह रहा हो कि कोई कुछ भी करले हम कानून से ऊपर है हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। बराबर के अवैध कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त करने के सुप्रीम कोर्ट आदेश दे सकता है। लेकिन हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इतना बड़ा अहम और उसका वहम ठीक नहीं। कानून से बड़ा कोई नहीं है मिस्टर रोहित जैन। 

आज आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने स्पष्ट कह दिया है कि कानून का मजाक उड़ाने वाले को कानून ही सबक सिखाएगा। अब 259/6 पर बने अवैध भवन पर सीलिंग की कार्यवाही की जाएगी।

SEARCH

RELATED TOPICS