मवाना रोड पर जेपी ग्रुप वालों की 40 हजार गज में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला बुल्डोजर, कॉलोनी ध्वस्त

  • [By: Pramod DaulatRam || 2025-12-03 01:17 IST
  • 105
मवाना रोड पर जेपी ग्रुप वालों की 40 हजार गज में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला बुल्डोजर, कॉलोनी ध्वस्त

एशियन एक्सप्रेस की खबर का बड़ा असर: मवाना रोड पर जेपी ग्रुप वालों की 40 हजार गज में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला बुल्डोजर।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सेंट्रल मार्किट के अवैध शॉपिंग सेंटर का ध्वस्तीकरण होने के बावजूद भू माफिया अवैध निर्माण करने और योगी सरकार को मिलने वाले करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी के काले धंधे में लगे हुए है। सुप्रीम कोर्ट की अवैध निर्माणों के खिलाफ बेहद सख्त कार्यवाही के आदेश के बावजूद कई भूमाफिया अवैध निर्माण करने की हिम्मत और हिमाकत दिखा रहे है। गौरतलब है कि वर्तमान मंडलायुक्त ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के आदेश दे रखे है। इसके बावजूद विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने भूमाफियों को खुली छूट दे रखी है। पूरे जनपद में अवैध निर्माणों की बाढ़ सी आ गई है। राज्य सरकार को भी करोड़ों रुपयों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। अधिकारी बस खामोश है और पूरी तरह से निष्क्रिय है।

अवैध रूप से कॉलोनी काटने वाले हरिओम अग्रवाल पुत्र जय प्रकाश अग्रवाल एवं रणवीर सिंह ने मिलकर सलारपुर-जलालपुर मवाना रोड खसरा संख्या 322-327 में 40 हजार गज में अवैध रूप यानी बिना मानचित्र स्वीकृत कराए और राज्य सरकार को दिए जाने वाले टैक्स की चोरी करने से संबंधित इस अवैध निर्माण का पर्दाफाश एशियन एक्सप्रेस लाइव ने किया था और कई बार जेपी ग्रुप के चेयरमैन हरिओम अग्रवाल के द्वारा गैरकानूनी रूप से काटी जा रही इस कॉलोनी और राज्य की योगी सरकार को दिए जाने वाले टैक्स की चोरी की खबरें कई बार प्रमुखत के साथ प्रकाशित की गई। इन खबरों को जागरूक लोगो द्वारा सोशल मीडिया पर लखनऊ एवं दिल्ली के अधिकारियों को टैग किया गया। और परिणाम सामने है। मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने जोनल अधिकारी निकिता सिंह ने नेतृत्व में बुलडोजर चलाकर इस अवैध कॉलोनी को बुलडोजर चलाकर नेस्तनाबूत कर दिया। ध्वस्त कर दिया। विकास प्राधिकरण की टीम ने इस गैरकानूनी कालोनी में सीवर, पाइप लाइन, खड़ंजे, बाउंड्रीवाल, सड़कों समेत गैरकानूनी रूप से निर्माण कार्य करने वाले कॉलोनाइजर के ऑफिस समेत अन्य निर्माणाधीन ढांचों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को पूर्ण किया। जिसके चलते मौके पर मौजूद लोगों में जिनमें कई ग्राहक भी थे, सभी में खलबली मच गई। उन लोगों का हाल बुरा था जिन्होंने इस कॉलोनी में भूखंड अथवा भवन खरीदने के लिए भारी भरकम भुगतान कर दिया था। 

इसके साथ ही एक बात और निकल कर सामने आई कि बिना विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों की मिलीभगत से इस अवैध कॉलोनी में कोई भी निर्माण कार्य नहीं हो सकता था। इस गैरकानूनी एवं अवैध कॉलोनी को डेवलप करने वाले जेपी ग्रुप के मालिक हरिओम अग्रवाल पुत्र जयप्रकाश अग्रवाल और उसके पार्टनर रणवीर सिंह ने विकास प्राधिकरण के तत्कालीन अवर अभियंता एवं मेट पर लाखों रुपए रिश्वत लेकर इस अवैध कॉलोनी को डेवलप कराने का आरोप लगाया। लेकिन विकास प्राधिकरण की टीम ने किसी बात पर ध्यान दिए बिना बुलडोजर चलाकर सभी अवैध निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया।

विकास प्राधिकरण की जोनल प्रभारी निकिता सिंह ने कहा कि इसी तरह की कई अवैध कालोनियों की पहचान कर उनकी सूची बनाई गई है। जल्द ही ऐसी अवैध कालोनियों के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

SEARCH

RELATED TOPICS