बागपत रोड पर अवैध रूप से निर्मित श्याम आर्केड पर विकास प्राधिकरण की सीलिंग के बावजूद अवैध निर्माण कार्य जोरो पर, मुख्यमंत्री योगी से हुई शिकायत 

  • [By: Meerut Desk || 2025-12-04 10:55 IST
  • 44
बागपत रोड पर अवैध रूप से निर्मित श्याम आर्केड पर विकास प्राधिकरण की सीलिंग के बावजूद अवैध निर्माण कार्य जोरो पर, मुख्यमंत्री योगी से हुई शिकायत 

मेरठ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सेंट्रल मार्किट के अवैध शॉपिंग सेंटर का ध्वस्तीकरण होने के बावजूद भू माफिया अवैध निर्माण करने और योगी सरकार को मिलने वाले करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी के काले धंधे में लगे हुए है। सुप्रीम कोर्ट की अवैध निर्माणों के खिलाफ बेहद सख्त कार्यवाही के आदेश के बावजूद कई भूमाफिया अवैध निर्माण करने की हिम्मत और हिमाकत दिखा रहे है। गौरतलब है कि मंडलायुक्त ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के आदेश दे रखे है। इसके बावजूद विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने भूमाफियों को खुली छूट दे रखी है। पूरे जनपद में अवैध निर्माणों की बाढ़ सी आ गई है। राज्य सरकार को भी करोड़ों रुपयों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। अधिकारी बस खामोश है और पूरी तरह से निष्क्रिय है।

अभी दो दिन पूर्व ही सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया ने मेरठ के 1473 अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण के आदेश दिये है। लेकिन भूमाफियाओं पर अवैध निर्माणों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश का कोई असर नहीं हो रहा है। बागपत रोड स्थित आशीर्वाद अस्पताल के बराबर में श्याम प्लाजा अवैध काम्प्लेक्स पर विकास प्राधिकरण ने सीलिंग की कार्यवाही की थी लेकिन भूमाफिया विकास प्राधिकरण द्वारा लगाई गई सीलिंग के बावजूद इस अवैध निर्माण पर मजदुर लगातार कार्य कर रहे है।

दो दिन पहले तक अवैध रूप से अर्धनिर्मित श्याम प्लाजा पर विकास प्राधिकरण द्वारा लगाई गई सील मौजूद थी। आज हमारे संवाददाता ने उक्त श्याम प्लाजा की तस्वीर खींची तो वहां विकास प्राधिकरण द्वारा लगाई गई सील गायब थी और एक शोरूम भी खुल गया था। यह अवैध कॉम्प्लेक्स भी विजय कुमार गर्ग द्वारा बनाया गया है। गौरीपुरा मोड पर भी आवासीय भूखंड पर अवैध रूप से कमर्शियल कॉम्प्लेक्स खड़ा कर दिया गया है। बागपत रोड पर अवैध रूप से निर्मित कई श्याम प्लाजा खड़े है। जानकारों की माने तो जानी में भी कॉम्प्लेक्स का अवैध निर्माण कार्य चल रहा है। इस अवैध निर्माणों से राज्य सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व की हानि हो रही है।

अब इस अवैध निर्माण की शिकायत मुख्यमंत्री योगी से की गई है। 

बताया जा रहा है कि ओडियन सिनेमा के सामने गौरी पूरा मोड़ पर आवासीय भूखंड पर अवैध रूप से निर्मित कई मंजिला श्याम प्लाजा और बागपत रोड स्थित मलियाना पुल के पार भी अवैध काम्प्लेक्स तैयार हो रहे है। और यह तीनों अवैध निर्माण एक ही बिल्डर के है।

Updated on 14 December, 2025

मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा लगाई गई सील के बावजूद बागपत रोड, टीपी नगर थाने के सामने और मलियाना पुल से पहले स्थित श्याम आर्केड नामक इस अवैध निर्माण का कार्य तीव्र गति से चलते हुए लगभग पूरा होने वाला है। इस अवैध निर्माण में कही भी साइड बैक नहीं छोड़ा गया है। इस अवैध निर्माण में लगभग 40 दुकानों बिक्री के लिये तैयार कर ली गई है। जानकारों की माने तो एक ही दुकान एक से दो करोड़ रुपए कीमत की है। अब इस अवैध कॉम्प्लेक्स की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की गई है। एक सामाजिक कार्यकर्ता इस अवैध निर्माण के खिलाफ अदालत भी जाने की तैयारी कर रहे है।

SEARCH

RELATED TOPICS