पुलिस का इक़बाल बुलंद रखने वाले अधिकारी है अभिषेक तिवारी

  • [By: Meerut Desk || 2026-03-09 10:59 IST
  • 36
पुलिस का इक़बाल बुलंद रखने वाले अधिकारी है अभिषेक तिवारी

पुलिस का इक़बाल बुलंद रखने वाला अधिकारी: अभिषेक तिवारी

मेरठ। कई बार देखा जाता है कि धरना प्रदर्शन करने वाले तथाकथित नेता पुलिस को दवाब में लेने की कोशिश में अपनी और सामने वाले की मान मर्यादा को दरकिनार कर देते है। जबकि यह गलत। आप सही वजह से धरना प्रदर्शन कर सकते है लेकिन जिला प्रशासन अथवा पुलिस प्रशासन की अनुमति लेकर। अगर बिना अनुमति आठ दस लोगों को साथ लेकर और गले में पटका डालकर कोई धरना प्रदर्शन करता है तो यह गलत है। और इसके साथ ही अगर गलत भाषा शैली का इस्तेमाल करके पुलिस पर दवाब बनाकर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को छुड़वाने को लेकर पुलिस को सिखाना कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं। 

लेकिन कल सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी ने ऐसे तथाकथित नेता और उसके साथियों को चेतावनी देकर आईना दिखा दिया कि पुलिस के एक सिपाही का भी अपमान सहन नहीं किया जाएगा।

दरअसल शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट प्रकरण में कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन में व्यापारियों के साथ किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान किसान नेताओं ने एसएसआई से अभद्रता और बहस की इस पर सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी भी मौके पर पहुंचे। किसान नेता अंशुल तोमर ने पुलिस पर दवाब बनाने की कोशिश की और गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को छोड़ने का दबाव बनाया। लेकिन पुलिस के इकबाल को चुनौती देने वाले नेताओं को सीओ अभिषेक तिवारी ने दो टूक कहा कि आपके मान सम्मान में कोई कमी नहीं की लेकिन मेरे एक भी सिपाही का अपमान हुआ तो ठीक नहीं होगा। लेकिन किसान नेता शांत नहीं हुए तो अभिषेक तिवारी ने डांटते हुए सभी को खामोश करा दिया। वास्तव में ऐसे पुलिस अधिकारी एक मिसाल होते है जो अपने छोटे से छोटे कर्मचारी के सम्मान के लिए लड़ जाते है, अड जाते है, भीड़ जाते है। आज सोशल मीडिया पर सीओ अभिषेक तिवारी पुलिस के हीरो बन कर उभरे है।

SEARCH

RELATED TOPICS