इंदिरा चौक के पास स्थित भगवती फर्नीचर के अवैध निर्माण पर चलेगा बुल्डोजर

  • [By: Meerut Desk || 2025-12-05 00:29 IST
  • 25
इंदिरा चौक के पास स्थित भगवती फर्नीचर के अवैध निर्माण पर चलेगा बुल्डोजर

इंदिरा चौक के पास स्थित भगवती फर्नीचर के अवैध निर्माण पर चलेगा बुल्डोजर

मेरठ। आज विकास प्राधिकरण में आवास विकास परिषद की तरह कई अवैध निर्माणों पर कार्यवाही के लिए मंथन किया गया। 

शिकायतकर्ता ने मंडलायुक्त से लेकर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से भगवती फर्नीचर वाले की अवैध बिल्डिंग की शिकायत की थी। लेकिन शिकायत के बावजूद कोई कारवाही नहीं हुई।

आरोप है कि भगवती फर्नीचर वालों ने आवासीय भूखंड को सस्ते दामों में खरीदकर बहुमंजिला कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स का अवैध रूप से निर्माण कर लिया।

मेरठ विकास प्राधिकरण से बिना मानचित्र बिना स्वीकृत कराए सरकार के करोड़ो रूपए के राजस्व की हानि पहुंचाकर बना डाली अवैध बिल्डिंग। शिकायतकर्ता ने बताया अवैध बिल्डिंगो को लेकर जब तक कारवाई नहीं होगी हम सर्वोच्च न्यायालय तक जाएंगे।

SEARCH

RELATED TOPICS