अधिशासी अभियंता का दफ़्तर सील और सामान कुर्क करने का आदेश

  • [By: Meerut Desk || 2022-07-06 12:28 IST
  • 10
अधिशासी अभियंता का दफ़्तर सील और सामान कुर्क करने का आदेश
रामपुर। कानून का डंडा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती भ्रष्ट और तानाशाह अधिकारियों को सीधा करने में लगी है। मुख्यमंत्री ने अभी चार दिन पूर्व एक अधिशासी अभियंता को बर्खास्त और शिक्षा निदेशक को निलंबित किया था। एक अन्य मामले में एक अधिशासी अभियंता पर गाज गिर पड़ी है। सिविल जज सीनियर डिवीज़न ने अधिशासी अभियंता के ऑफिस को सील करने और उसका सामान कुर्क करने के आदेश दिए है। 
 
क्या है मामला: एक किसान की मृत्यु हो जाने पर 19 साल से क़ानूनी लड़ाई लड़ रहे परिवार को राहत देते हुए सिविल जज ने आदेश जारी किया। सिविल जज सीनियर डिवीज़न सतेंद्र सिंह ने 6 लाख रूपये मुआवजा नहीं देने पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता द्वितीय का दफ्तर सील करने और उसका सामान कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया।  

TAGS

# BREAKING

SEARCH

RELATED TOPICS