भ्रष्टाचार: मेरठ में कूड़ा उठाने वाली बीवीजी कंपनी की कलेक्शन से हर महीने कमाई 80-90 लाख, लेकिन निगम में जमा कर रही सिर्फ़ 30-35 लाख

  • [By: Meerut Desk || 2025-07-15 16:07 IST
  • 25
भ्रष्टाचार: मेरठ में कूड़ा उठाने वाली बीवीजी कंपनी की कलेक्शन से हर महीने कमाई 80-90 लाख, लेकिन निगम में जमा कर रही सिर्फ़ 30-35 लाख

मेरठ। अभी कुछ महीने पहले नगर निगम के दिल्ली रोड स्थित वाहन डिपो पर करोड़ो रूपये का महाघोटाला सामने आया था जिसमे 5 लाख की कूड़ा गाड़ी पर 20 लाख रूपये मरम्मत में खर्च दिखाकर भुगतान करा लिया गया था। तेल घोटाले में भी करोडो रूपये की बंदरबाट की गई थी। एशियन एक्सप्रेस ने इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। जिसके चलते वाहन डिपो प्रभारी दिलशाद हसन को पद से हटा दिया गया था। निगम में यह चर्चा आम है कि एक-दो महीने बाद ही करोडो रूपये के घोटाले के आरोपित दिलशाद हसन ने लखनऊ से किसी असरदार से निगम में फोन कराकर दोबारा वही मलाईदार सीट प्राप्त कर ली थी। इस बाबत खबर प्रकाशित होने पर शासन ने दिलशाद हसन को नगर निगम मेरठ हटाकर रामपुर की नगर पालिका में ट्रांसफर कर दिया। यानी डिमोशन। फ़िलहाल इस महाघोटाले की जाँच कहां तक पहुंची निगम अधिकारी कुछ भी कहने या करने के लिए तैयार नहीं है। 

यह बड़ी ख़बर यहां पढ़े: नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने भ्रष्टाचार के आरोपी दिलशाद हसन को दिल्ली रोड वाहन डिपो प्रभारी पद से दूसरी बार हटाया

बीवीजी कंपनी नगर निगम को लगा रही लाखों रुपए महीने का चूना: नगर निगम ने शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए महाराष्ट्र की कंपनी BVG India Limited के साथ करार किया था। जिसके अंतर्गत निगम ने उक्त कंपनी को अपनी जगह वाहन उपलब्ध कराये थे। इन वाहनों का काम शहर में door-to-door कूड़ा कलेक्शन करना था। जिसमे कंपनी हर घर से कूड़ा उठाने के 80 रूपये वसूल रही थी। नगर निगम के अनुसार कंपनी को कलेक्शन का पैसा निगम में जमा कराना था। हुए नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार BVG India Limited शहर में यूजर चार्ज के रूप लगभग 80-90 लाख रुपया प्रति माह वसूल रही है लेकिन नगर निगम में प्रति माह सिर्फ़ 30-35 लाख रुपया ही जमा किया जा रहा है। 

इस बारे में जब सूरजकुंड रोड स्थित BVG India Limited के मेरठ हेड/मैनेजर सलिल सैल से फोन पर बात की तो उन्होंने छुट्टी पर होने का बहाना बनकार कोई जवाब नहीं दिया। 

BVG India Limited के इस घोटाले के संबंध में बात करते नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि BVG India Limited को नगरायुक्त महोदय ने नोटिस भेजकर 3 महीने में व्यवस्था में सुधार करने की चेतावनी दी थी। लेकिन नोटिस के 3 महीने बीत जाने के बाद भी कंपनी ने कुछ सुधार नहीं किया। इसलिए नगर निगम जल्द ही कूड़ा कलेक्शन का काम कर रही BVG India Limited कंपनी जैसी दूसरी कंपनी लाने की तैयारी में है। 

SEARCH

RELATED TOPICS