मेरठ पुलिस ने अवैध वसूली करते फर्जी दरोगा शुभम राणा को गिरफ्तार कर जेल भेजा 

  • [By: Meerut Desk || 2025-07-18 15:43 IST
  • 31
मेरठ पुलिस ने अवैध वसूली करते फर्जी दरोगा शुभम राणा को गिरफ्तार कर जेल भेजा 

मेरठ। जनपद पुलिस ने आज उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा की वर्दी पहने शुभम राणा नामक व्यक्ति को गिरफ़तार कर जेल भेज दिया। फर्जी दरोगा शुभम राणा लोगों से अवैध वसूली करता था। आज कुछ लोगों ने फर्जी दरोगा को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। 

दरअसल आज शिवकुमार पुत्र प्रेमचन्द, सोनू कुमार पुत्र रूप सिंह व सुभाष चन्द पुत्र ज्ञान सिंह, निवासी जनपद मुजफ्फरनगर, थाना इंचौली पर एक व्यक्ति को लेकर उपस्थित हुए, जो कि स्वयं को उत्तर प्रदेश पुलिस का उपनिरीक्षक बताकर लोगों से अवैध वसूली कर रहा था। पुलिस की पूछताछ व जांच के दौरान अभियुक्त द्वारा अपना नाम शुभम राणा पुत्र नत्थी सिंह निवासी पचपेडा रोड, अंकित विहार, गुप्ता प्रोविजन स्टोर, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर बताया गया। अभियुक्त के पास से पुलिस वर्दी, नेम प्लेट, अंगोला शर्ट, पुलिस कैप, चार स्टार, एक फर्जी पुलिस परिचय पत्र एवं मोबाइल फोन (जिसमें वर्दी में फोटो/रील मौजूद है) बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता: शुभम राणा पुत्र नत्थी सिंह निवासी पचपेडा रोड अंकित विहार गुप्ता प्रविजन स्टोर थाना नई मण्डी जिला मुजफ्फरनगर उम्र करीब 28 वर्ष
बरामद सामान का विवरण: पुलिस वर्दी (खाकी पैंट, शर्ट, अंगोला शर्ट, बैज, नेमप्लेट, सीटी डोरी, पी कैप, 04 स्टार, पुलिस ताज, फर्जी आईडी कार्ड, जूते)। मोबाइल फोन (वर्दी पहने हुए फोटो एवं वीडियो रील सहित)।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह स्वयं को थाना दादरी, ग्रेटर नोएडा में तैनात उपनिरीक्षक बताकर लोगों को भ्रमित करता था। परंतु जांच में यह तथ्य झूठा पाया गया। अभियुक्त ने फर्जी दरोगा बनकर लोगों को डरा-धमकाकर अवैध रूप से धन वसूलना स्वीकार कर लिया। इस संबंध में थाना इंचौली पर मुअसं 226/25, धारा 204, 205, 319(2), 338, 336(3), 340(2), 333, 351(2), 308(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

SEARCH

RELATED TOPICS