विकास प्राधिकरण के बुलडोज़र ने मवाना रोड पर एक अवैध कॉलोनी और 18 दुकानों को किया ध्वस्त 

  • [By: Meerut Desk || 2025-10-17 01:21 IST
  • 150
विकास प्राधिकरण के बुलडोज़र ने मवाना रोड पर एक अवैध कॉलोनी और 18 दुकानों को किया ध्वस्त 

मेरठ। आज विकास प्राधिकरण ने मवाना रोड के पास उल्देपुर-सिखेड़ा मार्ग पर रजवाहे की पट्टी किनारे बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये लगभग 19 हजार वर्ग गज में अवैध रूप से विकसित की जा कॉलोनी को बुलडोज़र चलाकर ध्वस्त कर किया। जोनल अधिकारी निकेता सिंह ने एशियन एक्सप्रेस को बताया कि गंगानगर क्षेत्र में आशीष सांगवान यह अवैध कॉलोनी विकसित कर रहा था। जिसका आज ध्वस्तीकरण किया गया। यहाँ बुलडोज़र चलाकर सड़क, दिवार, सीवर लाइन और अन्य कार्यों पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। 

इसके अतिरिक्त इंचौली नगर में मोहल्ला ईदगाह में सोहराब द्वारा 100 गज में अवैध रूप से 12 निर्माणधीन और 6 बनकर तैयार हो चुकी दुकानों पर बुलडोज़र चलकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। 

गौरतलब है कि इस अवैध कॉलोनी और इंचौली में अवैध रूप से निर्मित हो रही 18 दुकानों के संबंध में एशियन एक्सप्रेस ने प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। 

SEARCH

RELATED TOPICS