ब्रह्मपुरी, गौरीपुरा मोड़ पर आवासीय भूखंड पर खड़ा कर दिया अवैध श्याम कॉम्प्लेक्स, मुख्यमंत्री योगी तक पहुंची शिकायत 

  • [By: Meerut Desk || 2025-08-26 15:17 IST
  • 29
ब्रह्मपुरी, गौरीपुरा मोड़ पर आवासीय भूखंड पर खड़ा कर दिया अवैध श्याम कॉम्प्लेक्स, मुख्यमंत्री योगी तक पहुंची शिकायत 

मेरठ। जनपद में कच्ची और अवैध कॉलोनियों और आवासीय भूखंडों पर काम्प्लेक्स का निर्माण धड़ल्ले से हो रहा है। विकास प्राधिकरण कुछ करने को तैयार नहीं। एक-दो अवैध निर्माण पर सील लगाकर अथवा बुलडोज़र चलाकर विकास प्राधिकरण इतिश्री कर लेता है। जबकि वास्तव में मेडा के कार्यक्षेत्र में अवैध निर्माणों की बाढ़ आ गई है। इन अवैध निर्माणों से योगी सरकार को करोड़ों रुपयों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। 

मेरठ की यह अहम् ख़बर भी पढ़े: बेख़ौफ़ भूमाफिया: शारदा रोड, ब्रह्मपुरी मेरठ पर विकास प्राधिकरण की सील के बावजूद आवासीय भूखंड सं. 274 पर अवैध निर्माण जारी

स्वीकृत मानचित्र स्वतः ही निरस्त हो जाता है: ऐसा ही एक मामला ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के लोधों के पुल के सामने गौरीपुरा मोड़ पर स्थित एक पुरानी कोठी को तोड़कर एक अवैध काम्प्लेक्स बनाने का है। अवैध निर्माणकर्ता ने निर्माण स्थल पर MDA Appproved लिखा एक फ्लेक्स भी लगा रखा है। इस संबंध में जब विकास प्राधिकरण स्थित चीफ टाउन प्लानर से जानकारी ली गई तो पता चला कि उक्त भूखंड का आवासीय/कमर्सिअल में सिर्फ पंजीकरण कराया गया है। मेरठ विकास प्राधिकरण मानचित्र नियमानुसार यदि कोई निर्माणकर्ता स्वीकृत मानचित्र के इतर अपनी मर्जी से निर्माण करता है तो स्वीकृत मानचित्र स्वतः ही निरस्त हो जाता है। इसका मतलब यह हुआ की निर्धारित मानचित्र के अनुसार निर्माण नहीं होने पर और आवासीय भूखंड पर काम्प्लेक्स खड़ा कर देने से इस भूखंड का मानचित्र स्वतः ही निरस्त हो गया है। अब यह निर्माण अवैध निर्माण कहलायेगा। 

अवैध श्याम काम्प्लेक्स निर्माण की मुख्यमंत्री योगी से शिकायत: ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र मे आवासीय भूखंड पर अवैध रूप से और नियमों के विपरीत हो रहे निर्माण की शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई है। अब देखने वाली बात यह है कि लखनऊ शिकायत होने पर विकास प्राधिकरण इस अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चलाता है या इस अवैध निर्माण को सील करता है। 

मेरठ की यह अहम् ख़बर भी पढ़े: एशियन एक्सप्रेस की खबर का असर: मेरठ मवाना रोड़ पर ट्रांसलेम अकादमी परिसर में बन रहे अवैध फ़्लैट्स पर लगी सील

क्या है मामला: दरअसल मेरठ में ब्रह्मपुरी थाने के पास गौरीपुरा मोड़ पर श्याम कॉम्प्लेक्स नाम से अवैध निर्माण चल रहा है। प्राधिकरण में रेजिडेंशियल/कमर्शियल में पंजीकरण है। यानी आगे दुकान पीछे आवास। जबकि यहाँ सिर्फ दुकानें ही है। यह कई मंजिलों में बन रहा अवैध काम्प्लेक्स है। आवासीय भूखंड पर कमर्सिअल काम्प्लेक्स बनाकर राज्य  सरकार का लाखों रुपयों का नुकसान हो रहा है। मेडा उपाध्यक्ष और सचिव को सब मालूम है लेकिन कुछ भी करने को तैयार नहीं है। 

मेरठ की यह अहम् ख़बर भी पढ़े: मेरठ नगर निगम के गौशाला के गौवंशों की मौत और करोड़ों के भ्रष्टाचार में जेल में बंद निलंबित डॉ हरपाल की जमानत याचिका खारिज़

श्याम काम्प्लेक्स के अवैध निर्माण के बाबत बाईट लेने के लिए जब मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और सचिव को फोन किया गया तो फोन रिसीव नहीं किया गया। व्हाट्सप्प सन्देश का भी कोई जवाब नहीं। 

ओडियन सिनेमा रोड स्थित श्याम प्लाजा रेजिडेंशियल/कमर्शियल के नक़्शे पर खड़ा कर दी 3 मंजिला बिल्डिंग। ब्रह्मपुरी क्षेत्र खसरा संख्या 1439 आवासीय भूखंड पर स्थित श्याम प्लाजा का निर्माण ग्लोबल एसोसिएट्स के पार्टनर विजय कुमार गर्ग ने किया है। मेरठ विकास प्राधिकरण में मानचित्र विभाग द्वारा इस भूखंड पर रेजिडेंशियल/कमर्शियल निर्माण के लिए मानचित्र पारित किया गया है। मानचित्र के अनुसार बिल्डिंग के प्रथम तल, द्वितीय तल और तृतीय तल पर Floor Use के लिए कमर्शियल कंस्ट्रक्शन और इन्ही तीनों फ्लोर्स पर Floor Sub Use केटेगरी में रेजिडेंशियल/ कमर्शियल निर्माण की अनुमति है। लेकिन निर्माणकर्ताओं ने तीनों फ्लोर्स पर केवल कमर्शियल दुकानें ही खड़ी कर दी है। जबकि विकास प्राधिकरण द्वारा पारित मानचित्र की शर्तों के अनुसार यदि निर्माण कार्य मानचित्र के अनुसार नहीं किया जाता है तो मानचित्र स्वतः ही निरस्त घोषित हो जाता है। ResiComm बिल्डिंग एक ऐसा शब्द है जो अक्सर निर्माण और रियल एस्टेट व्यवसायों में इस्तेमाल होता है। यह शब्द Resi (आवासीय के लिए) और Comm  (वाणिज्यिक के लिए) को मिलाकर बना है, जो एक ऐसी कंपनी को दर्शाता है जो आवासीय और व्यावसायिक, दोनों तरह के निर्माण या संबंधित सेवाएँ प्रदान करती है।

SEARCH

RELATED TOPICS