पार्क से जनरेटर हटाने को सरस्वती लोक के बी-87 निवासी को नगर निगम ने दिया नोटिस 

  • [By: Meerut Desk || 2025-10-18 00:50 IST
  • 95
पार्क से जनरेटर हटाने को सरस्वती लोक के बी-87 निवासी को नगर निगम ने दिया नोटिस 

मेरठ। दिल्ली रोड़ स्थित सरस्वती लोक कॉलोनी ब्लॉक बी में भवन संख्या 87 के बाहर भवन स्वामी सविता जैन मनोज जैन ने अवैध रूप से एक बड़ा जनरेटर रखा हुआ है जिससे आस-पास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

दरअसल सरस्वती लोक कॉलोनी ब्लॉक बी रहने वाले अधिवक्ता दश्मीत सिंह की शिकायत पर सविता जैन मनोज जैन नमकीन वालों को नगर निगम द्वारा पार्क में जनरेटर रखकर अतिक्रमण/अवैध कब्ज़ा को हटाने के लिए एक नोटिस जारी किया गया है। 

शिकायत कर्ता अधिवक्ता दश्मीत सिंह के अनुसार भवन संख्या बी-87 एक भू-परिवर्तित निर्माण है और इसकी आड़ में यहाँ रहने वाले लोगों परेशान किया जा रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो मैं इसके खिलाफ हाई कोर्ट तक जाऊंगा। 

TAGS

# Meerut

SEARCH

RELATED TOPICS