भ्रष्टाचार से बनी सड़क बनते ही टूटकर बिखरी, पीडब्लयूडी पीडी मेरठ के काले कारनामे

  • [By: Meerut Desk || 2026-02-17 11:10 IST
  • 181
भ्रष्टाचार से बनी सड़क बनते ही टूटकर बिखरी, पीडब्लयूडी पीडी मेरठ के काले कारनामे

भ्रष्टाचार से बनी सड़क बनते ही टूटकर बिखरी, पीडब्लयूडी पीडी मेरठ के काले कारनामे

मेरठ। अभी हस्तिनापुर क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड द्वारा एक सड़क बनाई गई थी जो आगे से बनती गईं और पीछे से टूट कर बिखरती रही। इस घटिया सड़क निर्माण कार्य में घटिया स्तर के तारकोल और विभाग का खुला भ्रष्टाचार सामने आया था। इस बाबत एशियन एक्सप्रेस लाइव ने प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया था।

नया मामला बेगम पुल से मेट्रो प्लाजा फुटबॉल चौक तक बन रही सड़क का है जो लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के ठेकेदार शांति एसोसिएट के साथ मिलकर किए गए भ्रष्टाचार और घटिया सड़क निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने का है। यह सड़क रात में बनी और सुबह तक टूटकर बिखरी हुई मिली। ऐसा लगता है इस सड़क के निर्माण में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने तारकोल का इस्तेमाल सिर्फ भुगतान की फ़ाइलों में किया था सड़क बनाने में नहीं। अब इस घटिया सड़क निर्माण और लोक निर्माण विभाग के भ्रष्टाचार की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री 21 फरवरी को मेरठ आ सकते है।

ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी के भ्रष्टाचारी गठजोड़ से बनी यह सड़क 10 करोड़ की लागत से बन रही है जिसे शांति एसोसिएट ने बनाया है। इस सड़क की कुल लंबाई 2.60 किमी है। 

दरअसल लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड बेगमपुल से फुटबॉल चौक तक दस करोड़ की भारी भरकम लागत से निर्माण करा रहा है। लेकिन यह सड़क भैंसाली बस डिपो से केसरगंज तक कई जगह से टूट कर बिखर है। 

गौरतलब है कि अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेट्रो मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को मेरठ आकर हरी झंडी दिखाएंगे।

TAGS

# PWD

SEARCH

RELATED TOPICS