सीसीएस यूनिवर्सिटी: अब घर बैठे डाउनलोड करें प्रोविजनल सर्टिफिकेट: कुलसचिव डॉ अनिल यादव

  • [By: LIPIKA VERMA || 2025-08-26 00:31 IST
  • 8
सीसीएस यूनिवर्सिटी: अब घर बैठे डाउनलोड करें प्रोविजनल सर्टिफिकेट: कुलसचिव डॉ अनिल यादव

कंप्यूटर साइंटिस्ट रजिस्ट्रार डॉ अनिल यादव ने विवि में आते ही किया छात्र-छात्राओं को दी बड़ी राहत। अब छात्र घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे प्रोविजनल सर्टिफिकेट, कैंपस आने की जरुरत नहीं 

मेरठ। जब से कंप्यूटर साइंटिस्ट डॉ अनिल यादव ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ में कुलसचिव का दायित्व संभाला है तभी से विवि परिसर में अपने काम से चक्कर काटने वाले छात्र/छात्राओं को उम्मीद थी कि अब एक अति शिक्षित कुलसचिव आये है तो छात्र हित में कुछ अच्छा करेंगे। कंप्यूटर साइंटिस्ट रजिस्ट्रार डॉ अनिल यादव ने छात्रों की परेशानी को समझा और व्यवस्था कर दी कि अब छात्र-छात्राओं को परिसर में बार-बार चक्कर काटने की जरूरत नहीं। दलालों के झांसे में आने की जरुरत नहीं। दरअसल अब विवि और इससे जुड़े तमाम कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को को घर बैठे अपने मोबाइल फोन/लेपटॉप से प्रोविशनल सर्टिफिकेट डाउनलोड कर प्रिंट निकालने की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। 

ग़ौरतलब है कि प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर भर्ती के चलते हजारों छात्र-छात्राओं को प्रोविजनल सर्टिफिकेट (पीसी) जरुरत थी। रजिस्ट्रार डॉ अनिल यादव ने छात्र-छात्राओं की पीड़ा और उनकी जरूरतों को समझते हुए यह व्यवस्था करा दी कि पीसी के लिए छात्रों को अब कैंपस आनेकी जरुरत नहीं है। विवि ने बुधवार को वर्ष 2010 से 2024 तक के छात्रों का डाटा अपलोड कर दिया। छात्र अब घर बैठे ही अपने मोबाइल या लैपटॉप से अपनी पीसी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को निर्धारित प्रक्रिया पूरी करते हुए ऑनलाइन ही शुल्क जमा करना होगा। पीसी का सत्यापन भी ऑनलाइन किया जा सकेगा। सत्यापन लिंक भी पीसी डैशबोर्ड पर उपलब्ध रहेगा। ऑनलाइन पीसी डाउनलोड करने के लिए छात्रों का रिजल्ट स्पष्ट रूप से जारी हुआ होना चाहिए।

विवि प्रशासन के अनुसार अनसुार छात्र https://forms.ccsuforms.in/onlinecertificate/ पर हुए अपनी पीसी डाउनलोड कर सकते हैं। विवि वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in के होम पेज पर Student's Corner आइकन पर जा ऑनलाइन प्रोविजनल एंड माइग्रेशन लिंक को भी सीधे एक्सेस किया जा सकता है।

SEARCH

RELATED TOPICS