विकास प्राधिकरण का कर्मचारी ऋषिपाल फर्जी मार्कशीट पर कर रहा सालों से नौकरी

  • [By: Meerut Desk || 2026-02-13 01:12 IST
  • 333
विकास प्राधिकरण का कर्मचारी ऋषिपाल फर्जी मार्कशीट पर कर रहा सालों से नौकरी

मेरठ। विकास प्राधिकरण कार्यालय में ऋषिपाल नाम का चपरासी फर्जी मार्कशीट पर सालों से नौकरी कर रहा है। इस बाबत विभाग को पूरी जानकारी है लेकिन अधिकारी खामोश बैठे है। विभाग में चर्चा है कि ऋषिपाल अधिकारियों के लिए लाइजनिंग का काम करता है। इसीलिए वह फर्जी मार्कशीट के आधार पर फ्रॉड करके इतने सालों से नौकरी कर रहा है। अब शायद ऋषिपाल 3-4 साल में रिटायर्ड भी होने वाला है। 

फर्जी चपरासी ऋषिपाल की फर्जी मार्कशीट की शिकायत लखनऊ में भी की गई है। दसवीं की फर्जी मार्कशीट का मामला हाई कोर्ट में भी बताया जा रहा है। फर्जी चपरासी की काली कमाई से जमा की गई अकूत दौलत की भी जांच के लिये शिकायत की गई है।

SEARCH

RELATED TOPICS