व्यापारी किसी भी तरह का अपमान नहीं सहेगा: अध्यक्ष नवीन गुप्ता 

  • [By: Meerut Desk || 2025-09-15 22:07 IST
  • 24
व्यापारी किसी भी तरह का अपमान नहीं सहेगा: अध्यक्ष नवीन गुप्ता 

मेरठ। आज वरिष्ठ व्यापारी नेता और संयुक्त व्यापार संघ के निर्वाचित अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने संघ पदाधिकारियों और सैकड़ों व्यापारियों के एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने जनपद में रात्रिकालीन बाजार, यातायात व्यवस्था एवं व्यापारियों से पुलिस के दुर्व्यवहार आदि कई अहम मुद्दे उठाए और बुलंद आवाज में कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शहर में रात्रिकालीन व्यापार की भी आवश्यकता है। व्यापारी प्रायः रात 9 बजे तक अपने कार्यों से मुक्त होते हैं और उसके बाद परिवार सहित भोजन हेतु बाहर निकलते हैं। इसलिए यह हमारी मांग है कि खानपान प्रतिष्ठानों को रात 12 बजे तक खुले रखने की अनुमति दी जाए। एक बड़ी समस्या गोला कुआं क्षेत्र का भीषण जाम भी है, जो प्रतिदिन आम जनता और व्यापारियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। हम अपेक्षा करते हैं कि इस क्षेत्र में तत्काल ठोस यातायात व्यवस्था की जाए।

व्यापारी नेता नवीन गुप्ता ने पुलिस द्वारा व्यापारियों के साथ गलत व्यवहार करने के मामले में कहा कि सदर बाजार थाने के इंस्पेक्टर व यातायात इंस्पेक्टर विनय शाही द्वारा व्यापारियों से दुर्व्यवहार किया गया है। उन्होंने बुलंद आवाज में कहा कि "व्यापारी समाज किसी भी प्रकार के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। इंस्पेक्टरों का यह आचरण अस्वीकार्य है और ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई आवश्यक रूप से होनी चाहिए।

व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के बाद एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि गोला कुआं क्षेत्र एवं अन्य प्रमुख बाजारों की जाम समस्या पर जल्द ठोस कदम उठाए जाएंगे। रात्रिकालीन खानपान प्रतिष्ठानों व यातायात व्यवस्था पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, रेस्टोरेंट व आइसक्रीम विक्रेताओं के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी। यदि 10–20 लोग इकट्ठे होकर अराजकता फैलाते हैं या शराब पीते हुए पाए जाते हैं तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी।

एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा से मुलाकात करने वाले संयुक्त व्यापार संघ के प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष नवीन गुप्ता, महामंत्री संजय जैन, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, संजीव रस्तोगी, तरुण कुमार गुप्ता, मंत्री अपार मेहरा, सुमित ग्रोवर, परविंदर त्यागी, लालू मक्कड़, संजीव जिंदल, अमित बंसल, सदर सर्राफा बाजार अध्यक्ष अनिल जैन, गोला कुआं व्यापार संघ अध्यक्ष सरताज गाजी, महामंत्री मेहुल रस्तोगी, मलयाना कन्हा प्लाजा अध्यक्ष रामवीर मलिक, जलीकोठी व्यापार संघ अध्यक्ष एवं अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

TAGS

# Meerut

SEARCH

RELATED TOPICS