माधवपुरम सेक्टर-2 में बन रहे पार्क के भराव में सड़े गले कूड़े और नाले से निकली सिल्ट का प्रयोग, घटिया स्तर के निर्माण कार्य पर आवास विकास अधिशासी अभियंता खामोश

  • [By: Meerut Desk || 2026-02-16 11:45 IST
  • 53
माधवपुरम सेक्टर-2 में बन रहे पार्क के भराव में सड़े गले कूड़े और नाले से निकली सिल्ट का प्रयोग, घटिया स्तर के निर्माण कार्य पर आवास विकास अधिशासी अभियंता खामोश

माधवपुरम सेक्टर 2 में राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के सामने बन रहे पार्क के निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। पार्क में भराव के लिए सड़े-गले कूड़े और नाले से निकलने वाली सिल्ट का प्रयोग कर कार्यदाई संस्था आवास विकास परिषद के साथ मिलीभगत कर घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। 

आसपास के लोगों ने इस घटिया निर्माण की शिकायत करते हुए बताया कि निर्माण कार्य में घटिया स्तर का सीमेंट बहुत ही कम मात्रा में लगाया जा रहा है। प्लास्टर में भी सीमेंट का अनुपात बहुत कम है। यह लगभग एक करोड़ रुपए का निर्माण कार्य है जो बहुत ही घटिया स्तर पर किया जा रहा है।

गंदे नाले की सिल्ट और कूड़ा आदि पार्क में भर दिया गया है जिसके चलते हवा में बदबू फैल रही है। यह आसपास रहने वाले एवं वहां से गुजरने वाले लोगों के स्वास्थ्य के लिय बहुत हानिकारक है। पार्क में भराव में साफ मिट्टी भरने के बजाय विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से निर्माण ठेकेदार ने घटाया स्तर का निर्माण कार्य किया है। अब पिछले दो महीने से अधिक हो गए है निर्माण ठेकेदार ने पार्क निर्माण कार्य बीच में ही छोड़ दिया है। आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता ने खामोशी इख्तियार कर रखी है। ठेकेदार पार्क निर्माण कार्य में बेहद घटिया स्तर की कच्ची ईंटों का प्रयोग कर रहा है। चिनाई में प्रयोग होने वाला मसाले में भी 10-1 का सीमेंट इस्तेमाल किया जा रहा है। यानी सीमेंट में मात्रा बेहद कम है। अब स्थानीय लोगों ने इस घटिया निर्माण कार्य की शिकायत शासन और प्रशासन की करने की बात कही है।

SEARCH

RELATED TOPICS