मेरठ पुलिस ने किया पश्चिमी यूपी के सक्रिय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार और 469 किलो गांजा बरामद

  • [By: Meerut Desk || 2025-07-26 17:19 IST
  • 54
मेरठ पुलिस ने किया पश्चिमी यूपी के सक्रिय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार और 469 किलो गांजा बरामद

मेरठ। आज दौराला पुलिस और स्वाट टीम प्रथम के संयुक्त अभियान में पुलिस ने 3 ड्रग तस्करों को गिरफ़्तार किया और इन लोगों से दो चोरी की कारें समेत 469 किलो गांजा बरामद दिया। पत्रकारों से बात करते समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन टाडा ने ड्रग तस्करों को गिरफ़्तार करने वाली टीम को 25 हजार रूपये देने की भी घोषणा की। 

दरअसल आज जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत स्वॉट टीम प्रथम एवं थाना दौराला पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने रात के समय काली नदी पुल, लावड़ रोड के पास चेकिंग के दौरान तीन शातिर गांजा तस्करों को 469 किलोग्राम अवैध गांजा, दो चोरी की लग्जरी कार (हुंडई अल्काजार व क्रेटा), दो फर्जी आरसी, दो थ्रीडी लोगो, दो फर्जी फास्टैग तथा वाहनों की आठ फर्जी नंबर प्लेट के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में हुआ खुलासा: गिरफ्तार किये गए तस्करों में से मुख्य तस्कर अभियुक्त अमन उर्फ अमान ने पुलिस को बताया कि वह उड़ीसा व आंध्रप्रदेश से गांजा मंगवाकर पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों जैसे नोएडा, हापुड़, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर आदि में अपने सहयोगियों के माध्यम से आपूर्ति करता था। इन गांजा तस्करों का नेटवर्क तीन राज्यों तक फैला है। इन ड्रग तस्करों के गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपने प्रयास तेज कर दिए है।

गिरफ्तार अभियुक्त के नाम इस प्रकार है: 

  1. अमान उर्फ अमन पुत्र इलियास, निवासी शौकीन गार्डन, थाना लिसाड़ीगेट, मेरठ। (पश्चिमी उत्तर प्रदेश का माफिया)
  2. आरिफ पुत्र नसरुद्दीन, निवासी श्यामनगर, थाना लिसाड़ीगेट, मेरठ।
  3. सलीम पुत्र अनवर, निवासी मजीदनगर, थाना लिसाड़ीगेट, मेरठ।

अभियुक्तों से बरामदगी: पुलिस ने अभियुक्तों से निम्न सामग्री बरामद की। 469 किलो अवैध गांजा, 2 चोरी की लग्जरी कारें (हुंडई अलकाजार व क्रेटा, बिना नंबर, 2 फर्जी आरसी, 2 फर्जी फास्टैग, 2 थ्रीडी लोगो और 8 फर्जी नंबर प्लेट।

SEARCH

RELATED TOPICS