कई माह पहले अवैध निर्माण पर लगी सील हटवाकर जेई राकेश राणा ने कई लाख वसूलकर शुरू कराया अवैध निर्माण

  • [By: Meerut Desk || 2026-02-17 10:45 IST
  • 189
कई माह पहले अवैध निर्माण पर लगी सील हटवाकर जेई राकेश राणा ने कई लाख वसूलकर शुरू कराया अवैध निर्माण

कई माह पहले अवैध निर्माण पर लगी सील हटवाकर जेई राकेश राणा ने कई लाख वसूलकर शुरू कराया अवैध निर्माण, मंडलायुक्त ने दिए जांच के आदेश

मेरठ। विकास प्राधिकरण के महाभ्रष्ट अवर अभियंता राकेश राणा की रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार की परतें रोजाना खुल रही है। दौलत का भूखा यह भ्रष्टाचारी आखिर चैन की नींद कैसे सो लेता होगा। क्या आईने के सामने खड़े होकर इसके ज़मीर ने इसे कभी नहीं धिक्कारा। ख़ैर सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान पहुंचाने वाले लाखों लोगों के भरोसे को चूर चूर करने वाले इस अभियंता का ज़मीर वास्तव में मर चुका है।

साईं पुरम में राकेश राणा द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए तीन अवैध फैक्ट्री गैरकानूनी रूप से बनवाने का मामला अभी चल ही रहा है एक और मामला सामने आया है।

ताजा मामला यह है कि दिल्ली गेट के पास पुराना मोहल्ला किशन पूरी है। जहां पर बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध निर्माण किया जा रहा था। शिकायतें होने पर विकास प्राधिकरण की टीम ने इस अवैध निर्माण पर सील लगाने की आपचारिकता कर दी। सील लगे हुए लगभग बीस महीने हो चुके है। अवैध निर्माण कर्ताओं ने विकास प्राधिकरण के भ्रष्ट अवर अभियंता राकेश राणा की सरपरस्ती में विभागीय सील को हटाकर दुबारा अवैध निर्माण शुरू करा दिया जिसकी प्रदीप अरोरा नामक व्यक्ति ने मंडलायुक्त से शिकायत की। शिकायत मिलने पर मंडलायुक्त ने किशनपुरी में हो रहे अवैध निर्माण पर जांच बिठा दी।

TAGS

# MeDA

SEARCH

RELATED TOPICS