माधवपुरम में बालाजी और सावन नर्सरी का कई हजार गज सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़ा, कार्यवाही कब

  • [By: Meerut Desk || 2025-10-01 16:41 IST
  • 88
माधवपुरम में बालाजी और सावन नर्सरी का कई हजार गज सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़ा, कार्यवाही कब

माधवपुरम सेक्टर-2 में पुलिस चौकी के पीछे नालों के बीचों बीच हरित पट्टी पर कई हजार गज सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर उसपर नर्सरी का बिजनेस किया जा रहा है। इतना ही नहीं सावन नर्सरी और बालाजी नर्सरी के संचालकों ने अवैध कब्जे वाली जमीन पर जीएसटी नंबर ले रखा है और बिजली विभाग ने  पोस्ट पैड बिजली का कनेक्शन भी दे रखा है।

सरकारी जमीन पर इस अवैध कब्जे के संबंध में नगर निगम, आवास विकास परिषद और विकास प्राधिकरण के साथ ही राज्य कर विभाग की जिम्मेदारी है कि वह इस मामले में त्वरित और कड़ी कार्यवाही करें।

माधवपुरम में बालाजी और सावन नर्सरी का कई हजार गज सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़ा, कार्यवाही कब। नाले की ग्रीन स्ट्रिप यानी हरित पट्टी पर पेड़ों की नर्सरी का व्यापर करने वाले सचालकों से इस बारे में जानकारी लेने के लिए फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। अब सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के बारे में दशहरे की छुट्टी के बाद संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जायेगा। 

TAGS

# Meerut

SEARCH

RELATED TOPICS