मेरठ के बिजलीघर में हरवीर ने बंदूक तानकर मां के सामने बेटी से किया बलात्कार, उसका साथी वीडियो रिकॉर्ड करता रहा

  • [By: Meerut Desk || 2025-08-27 16:23 IST
  • 33
मेरठ के बिजलीघर में हरवीर ने बंदूक तानकर मां के सामने बेटी से किया बलात्कार, उसका साथी वीडियो रिकॉर्ड करता रहा

मेरठ। जनपद के किला परीक्षितगढ़ स्थित बिजलीघर में एक मां के सामने उसकी ही बेटी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना इंसानियत के नाम पर काला धब्बा है। 

दरअसल बिजलीघर पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने मां-बेटी को खाना बनाने के बहाने बिजलीघर पर बुलाया था। जब माँ-बेटी बिजलीघर पहुंची तो सिक्योरिटी गार्ड ने बंदूक के बल पर धमकाकर महिला के सामने उसकी बेटी से बलात्कार किया और उस बलात्कार करते हुए का उसने अपने साथी से मोबाइल फ़ोन से वीडियो भी बनवाया। सिक्योरिटी गार्ड लड़की से बलात्कार करता रहा। लड़की रोती रही, चिल्लाती रही लेकिन बलात्कारी का साथी अपने मोबाइल फ़ोन से उस लाचार और बेबस लड़की के बलात्कार का वीडियो रिकॉर्ड करता रहा। इतना ही नहीं बलात्कार करने के बाद सिक्योरिटी गार्ड और उसके साथी ने वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। पीड़ित माँ-बेटी जब थाने पहुंची तो वहां पर उन दोनों की किसी ने नहीं सुनी और रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया। 

किठौर क्षेत्र निवासी पीड़िता और उसकी मां ने पुलिस को फोन किया तो आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने भी उन्हें डांटकर भगा दिया। आरोपियों ने दुष्कर्म की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने कार्रवाई को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। उधर एसएसपी ऑफिस में जनसुनवाई कर रहे सीओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

SEARCH

RELATED TOPICS