आवास विकास ने दिया सेंट्रल मार्किट स्थित जैना ज्वेलर्स शोरूम को ध्वस्तीकरण/सील करने का नोटिस 

  • [By: Meerut Desk || 2025-10-27 23:57 IST
  • 13
आवास विकास ने दिया सेंट्रल मार्किट स्थित जैना ज्वेलर्स शोरूम को ध्वस्तीकरण/सील करने का नोटिस 

मेरठ। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद आवास और विकास परिषद ने शोरूम संचालक को नोटिस जारी किया है। शिकायत में आरोप है कि परिषद के अधिकारियों की मिलीभगत से आवासीय प्लॉट पर भव्य व्यवसायिक शोरूम का निर्माण किया गया। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जब बनाया जा रहा था, तब भी अवैध निर्माण की शिकायतें उठी थीं, लेकिन आवास विकास परिषद् के तमाम अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजा अवैध निर्माण होता रहा अधिकारी सोते रहे। 

ग़ौरतलब है कि इससे पहले भी आवास विकास परिषद शास्त्रीनगर स्कीम संख्या-7 और भूखंड संख्या 629/6 पर अवैध रूप से बने जैना ज्वेलर्स शोरूम को नोटिस जारी कर चुका है। लेकिन अपने अहम् में चूर जैना ज्वेलर्स शोरूम के संचालकों के कान पर जूं तक नहीं रेगी और वे बेख़ौफ़ होकर सोने के जेवर बेचने का व्यापार कर रहे है। जबकि 25 और 26 अक्टूबर 2025 को उसके नजदीक ही भूखडं संख्या 661/6 पर अवैध रूप से निर्मित काम्प्लेक्स को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की बिना पर ध्वस्त कर दिया गया है। 26 अक्टूबर 2025 की तारीख में आवास विकास परिषद ने भूखंड संख्या 629/6 पर अवैध रूप से बने शोरूम जयंती प्रसाद जीवनलाल जैन ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड मेरठ को फिर से अनियमित भू प्रयोग उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद् अधिनियम 1965 एवं उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास अधिनियम-1973 की धारा-23 (क) के अंतर्गत एक नोटिस जारी कर चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिन में आवासीय भूखंड पर से व्यापारिक गतिविधि बंद करे दे एवं अपना सामान वहां से हटा लें अन्यथा की स्थिति में उक्त भवन पर ध्वस्तीकरण/सीलिंग की कार्यवाही की जाएगी। 

SEARCH

RELATED TOPICS