नगर निगम मेरठ: भ्रष्टाचार की दो जाचों में डॉ हरपाल सिंह दोषी, कमिश्नर ने की कार्यवाई की संस्तुति 

  • [By: Meerut Desk || 2025-07-21 17:26 IST
  • 32
नगर निगम मेरठ: भ्रष्टाचार की दो जाचों में डॉ हरपाल सिंह दोषी, कमिश्नर ने की कार्यवाई की संस्तुति 

एशियन एक्सप्रेस की ख़बर का असर 

मेरठ। नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला गायों की बेकद्री पर एशियन एक्सप्रेस ने समय समय पर खबरे प्रकाशित की है। लेकिन नगर निगम अधिकारियों ने कुछ नहीं किया। इस गौशाला में कई गायें भूख और बीमारी से मर गई लेकिन निगम अधिकारियों का दिल नहीं पसीजा। एशियन एक्सप्रेस की खबर लखनऊ तक शेयर की गई। और बीमार और भूखी गायों का चारा खाने वालों पर कार्यवाई हो गई। गौशाला के नाम पर हुए इस भ्रष्टाचार के इस खेल में अभी और चारा चोर है। आखिर भूख और बीमारी से मरी गायों के मामले में प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हरपाल सिंह बुरी तरह से फंस गया है।

जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम की जाँच में हरपाल सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि हो गई है। ग़ौरतलब है कि जिलाधिकारी के जाँच टीम के साथ-साथ नगरायुक्त की जाँच टीम रे रिपोर्ट में हरपाल सिंह भ्रष्टाचार का आरोपी सिद्ध हो गया है। जिलाधिकारी और नगरायुक्त की जाँच रिपोर्ट के आधार मंडलायुक्त ने प्रमुख सचिव नगर विकास को डॉ हरपाल सिंह पर अनुशासनात्मक कार्यवाई के लिए पत्र भेज दिया है। 

दरअसल बराल परतापुर में नगर निगम का कान्हा उपवन गोशाला संचालित है। जिसका प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हरपाल सिंह है। कुछ दिनों से उक्त गोशाला में गोवंश की दुर्दशा और कई गायों की मौत से संबंधित खबरे प्रकाशित हो रही है। लेकिन नगर निगम अधिकारी खामोश बैठे रहे। मामला टूल पकड़ने पर जब मेरठ प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी उक्त गोशाला का दौरा किया। वहां की हालत देखकर प्रभारी मंत्री बहुत नाराज हुए और उन्होंने तत्काल प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी हरपाल सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए। 

प्रभारी मंत्री के दौरे के बाद, नगरायुक्त ने इस मामले की जाँच के लिए अपर नगरायुक्त लवी त्रिपाठी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी। इस कमेटी के अतिरिक्त जिलाधिकारी ने भी एडीएम सिटी की अध्यक्षता में एक कमेटी बना दी।

दूसरी और निगम के पार्षद उत्तम सैनी ने शुक्रवार को मेरठ आये प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह से नगर स्वास्थ्य अधिकारी हरपाल सिंह की लिखित में शिकायत कर दी कि गोशाला में मरने वाली गायों के लिए हरपाल सिंह ही जिम्मेदार है।  उत्तम सैनी ने लिखित शिकायत में नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सीधे सीधे दोषी ठहराते हुए उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाई के साथ-साथ उसके खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज करके उसके द्वारा किय गए आर्थिक भ्रष्टाचार की रकम रिकवरी कराने की मांग की। आरोप लगाया गया कि गोशाला के नाम पर बहु बड़ा भ्रष्टाचार और घोटाला किया गया है। 

SEARCH

RELATED TOPICS