स्वीकृत मानचित्र के बिना कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में उस प्रॉपर्टी का ध्वस्तीकरण जरूर होगा 

  • [By: Pramod DaulatRam || 2025-12-23 00:08 IST
  • 30
स्वीकृत मानचित्र के बिना कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में उस प्रॉपर्टी का ध्वस्तीकरण जरूर होगा 

मेरठ। आज मेरठ ही नहीं पुरे प्रदेश में अवैध निर्माण की बाढ़ सी आई हुई है। योगी सरकार इन अवैध निर्माणों पर बुलडोज़र कार्यवाही भी कर रही है। इसके बावजूद भूमाफिया योगी सरकार का मानचित्र स्वीकृत से प्राप्त होने वाले करोडो रूपये का नुकसान करते हुए लोगों को अवैध निर्मित प्रॉपर्टी बेच रहे। है। लोग खरीद रहे है। और बाद में बिलडोज़र कार्यवाही होने पर अपना सिर पिट रहे है। 

सुप्रीम कोर्ट के अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के चलते आप सभी को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप कही पर कोई फ्लैट, मकान, दुकान या प्लॉट खरीदने वाले है तो यह खबर आपके लिए बहुत खास और अहम है। मेरठ के सेंट्रल मार्केट में अवैध कॉम्प्लेक्स पर बुल्डोजर चलने के बाद शास्त्रीनगर, जागृति विहार और माधवपुरम स्थित लगभग 1350 अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण के लिए नोटिस जारी हो चुके है। इसलिए कच्ची और अवैध कालोनियों में किसी भी तरह की कोई भी प्रापर्टी न खरीदे। विकास प्राधिकरण ने कई अवैध और कच्ची कॉलोनियों पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है।

कोई भी व्यक्ति प्रापर्टी खरीदने से पहले बिल्डर से संबंधित विभाग द्वारा स्वीकृत किया गया मानचित्र जरूर देखें। और हो सके तो स्वीकृत मानचित्र के रजिस्ट्रेशन की संख्या नोट करके रखे और खुद भी संबंधित विभाग में जाकर इसकी जांच कराले। दूसरा उस प्रॉपर्टी कागजातों की फोटोकॉपी लेकर किसी भी सरकारी बैंक में लोन के बारे में जानकारी ले। अगर प्रॉपर्टी अवैध है या उसका मानचित्र स्वीकृत नहीं है तो सरकारी बैंक उस प्रॉपर्टी पर कभी भी लोन नहीं देगा।

याद रखें, जो भूमाफिया अवैध कॉलोनी या संबंधित विभाग द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराये आपको अंधेरे में रखकर या मूर्ख बनाकर मकान, फ्लैट, प्लॉट या दुकान आदि बेच रहा है उस पर बहुत जल्द सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण जरूर होगा। बाद में शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्किट के अवैध काम्प्लेक्स की तरह बुलडोज़र कार्यवाही की तरह आपको पछताना न पड़े। इसीलिए बाद में रोने से अच्छा है अभी सावधानी बरते और अपने धन को बर्बाद होने से बचाएं।

SEARCH

RELATED TOPICS