मेरठ के माधवपुरम बिजलीघर के 2 कर्मियों ने किया डेढ़ लाख रुपए का गबन 

  • [By: Meerut Desk || 2025-11-11 00:17 IST
  • 15
मेरठ के माधवपुरम बिजलीघर के 2 कर्मियों ने किया डेढ़ लाख रुपए का गबन 

मेरठ। माधवपुरम बिजली घर पर तैनात दो कर्मचारियों ने उपभोक्ता से बिल के बिल के 1 लाख 50 हजार रूपये तो लिए लेकिन वे पैसे सरकारी खजाने में जमा नहीं करके अपनी खुद की जेब में जमा कर लिए। यानी 1 लाख 50 हजार रूपये गबन कर लिए। यह आरोप एक बिजली उपभोक्ता जहीर अहमद ने लगाए है। जहीर अहमद ने आरोप लगाया है कि माधवपुरम उपकेंद्र पर तैनात दो कर्मचारियों ने उससे पिछले दस महीनों में बिजली का बिल जमा करने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये लिए हैं, लेकिन उसका बिजली का बिल आज तक जमा नहीं किया। उपभोक्ता की शिकायत पर अधिशासी अभियंता डीवी सिंह ने जांच का आश्वासन दिया है।

क्या है मामला: दरअसल बिजली उपभोक्ता जहीर अहमद का कहना है कि उसके ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन के दो बिजली के कनेक्शन है। लेकिन उसका बिजली बिल नहीं आ रहा था। करीब दस महीने पहले दो बिजली कर्मचारियों ने उससे बिजली बिल बनवाने और जमा कराने के लिए एक लाख 50 हजार रुपये लिये थे, जो अभी तक भी जमा नहीं किये। पूरे मामले की उपभोक्ता ने अधिशासी अभियंता से शिकायत कर जांच कराकर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

उधर पीड़ित जहीर अहमद ने एशियन एक्सप्रेस लाइव को बताया कि वह इसकी शिकायत एमडी पीवीवीएनएल से भी करेंगे और न्याय दिलाने की गुहार लगाएंगे

SEARCH

RELATED TOPICS