मेरठ नगर निगम के गौशाला के गौवंशों की मौत और करोड़ों के भ्रष्टाचार में जेल में बंद निलंबित डॉ हरपाल की जमानत याचिका खारिज़ 

  • [By: Meerut Desk || 2025-08-11 15:43 IST
  • 120
मेरठ नगर निगम के गौशाला के गौवंशों की मौत और करोड़ों के भ्रष्टाचार में जेल में बंद निलंबित डॉ हरपाल की जमानत याचिका खारिज़ 

मेरठ। नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला में भूख से गोवंशियों की मौत, पशु क्रूरता और गबन-भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद निलंबित नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हरपाल की अदालत ने जमानत याचिका खारिज़ कर दी है। यानी अभी भ्रष्टाचारी हरपाल सिंह को जेल की सलाखों के पीछे ही रहना होगा। 

दरअसल परतापुर स्थित नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला में भूख और बीमारी से तड़पते 5 से अधिक गायों की मौत का वीडियो वायरल हुआ था जिसने मेरठ समेत लखनऊ को हिलाकर रख दिया था। एशियन एक्सप्रेस लाइव ने इस ख़बर की हर खबर को प्रमुखता के साथ प्रकशित किया था। 

यह खबर भी पढ़े: गोशाला में कई गायों की मौत और भ्रष्टाचार के आरोप में डॉ हरपाल सिंह को पुलिस ने जेल भेजा, शासन ने किया निलंबित

गायों की दुर्दशा को दिखाते उक्त वायरल वीडियो के आधार पर जिलाधिकारी मेरठ डॉ वीके सिंह और नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने अलग-अलग जाँच कमिटी बनाकर जाँच कराइ थी। दोनों जाँच कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी एवं प्रभारी कान्हा उपवन गोशाला डॉ हरपाल सिंह और पूर्व गोशाला केयर टेकर भारत नामक ठेकेदार को दोषी पाया गया था। गोशाला के रिकॉर्ड में भी भरी गड़बड़ पाई गई थी। 

यह खबर भी पढ़े: भ्रष्टाचार: मेरठ में कूड़ा उठाने वाली बीवीजी कंपनी की कलेक्शन से हर महीने कमाई 80-90 लाख, लेकिन निगम में जमा कर रही सिर्फ़ 30-35 लाख

इसके बाद सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी कान्हा उपवन गोशाला कुलदीप कुमार की और से डॉ हरपाल सिंह और भारत ठेकेदार पर सरकारी धन के गबन और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। जिस पर पुलिस ने 22 जुलाई को आरोपी डॉ हरपाल सिंह को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार 8 जुलाई को अपर जिला जज कोर्ट-2 अलोक दिवेदी की अदालत में डॉ हरपाल की जमानत पर सुनवाई की गई। अदालत ने दोषी हरपाल सिंह पर लगे आरोपों को गंभीर अपराध मानते हुए उसकी जमानत याचिका को ख़ारिज कर दिया। 

गौरतलब है कि उक्त अपराध में दोषी भारत ठेकेदार को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। 

यह खबर भी पढ़े: नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने भ्रष्टाचार के आरोपी दिलशाद हसन को दिल्ली रोड वाहन डिपो प्रभारी पद से दूसरी बार हटाया

TAGS

# Meerut

SEARCH

RELATED TOPICS