माधवपुरम सेक्टर-2 उच्च शिक्षा अधिकारी ऑफिस के बराबर में धर्मकांटा पर चार मंजिला अवैध निर्माण, कार्यवाही कब 

  • [By: Meerut Desk || 2025-11-08 11:12 IST
  • 54
माधवपुरम सेक्टर-2 उच्च शिक्षा अधिकारी ऑफिस के बराबर में धर्मकांटा पर चार मंजिला अवैध निर्माण, कार्यवाही कब 

मेरठ। अवैध निर्माणों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद और सेंट्रल मार्किट स्थित अवैध काम्प्लेक्स भूखंड संख्या 661/6 के ध्वस्तीकरण के बाद भी भूमाफिया और अवैध निर्माण करने वाले बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला जनपद के दिल्ली रोड़ पर माधवपुरम सेक्टर-2 उच्च शिक्षा अधिकारी ऑफिस के बराबर में धर्मकांटा पर चार मंजिला अवैध निर्माण किया जा रहा है। यह अवैध निर्माण डॉ राजीव गुप्ता का बताया जा रहा है। ग्राउंड फ्लोर पर धर्मकांटे का प्लांट लगा है जिस पर भारीभरकम वाहनों का भार किया जाता है। 

इस बाबत जब संबंधित विभाग से जानकारी मांगी गई तो पता चला कि बिना मानचित्र स्वीकृति के ही चार मंजिला अवैध निर्माण किया जा रहा। एक के बाद एक लिंटर डाले जा रहे है और संबंधित अधिकारी खामोश बैठे है। चर्चा है कि अवैध निर्माण करने वाले ने प्राधिकरण के अधकारियों से सेट्टिंग कर ली है जिसके चलते इस अवैध निर्माण पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। अब इस अवैध निर्माण की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव से की गई है। 

इस भूखंड पर एक बेसमेंट भी बना है। और 3-4 मंजिला इमारत भी खड़ी कर दी गई है। इस अवैध निर्माण पर अभी तक आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नहीं की। बताया जा रहा है विभागीय अभियंताओं की मिलीभगत के चलते माधवपुरम सेक्टर चार स्थित इस अवैध निर्माण पर आवास विकास परिषद कोई भी कार्यवाही करने को तैयार नहीं है। अब यह बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। पलस्तर और पुताई का काम चल रहा है।

k

TAGS

# Meerut

SEARCH

RELATED TOPICS