सेंट्रल मार्किट स्थित भूखंड संख्या 259/6 पर बने अवैध जैना ज्वैलर्स को बचाने में लगे आवास विकास अधिकारी, सुप्रीम कोर्ट में झूठी रिपोर्ट 

  • [By: Meerut Desk || 2025-11-18 22:21 IST
  • 100
सेंट्रल मार्किट स्थित भूखंड संख्या 259/6 पर बने अवैध जैना ज्वैलर्स को बचाने में लगे आवास विकास अधिकारी, सुप्रीम कोर्ट में झूठी रिपोर्ट 

मेरठ। आज जनपद के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्किट में भूखंड संख्या 259/6 पर अवैध रूप से बने जैना ज्वेलर्स के शोरूम का आवास विकास परिषद् की टीम ने सर्वे किया और पूरे भवन की विडिओग्राफी की। इसके बाद लोगों की आंख में धूल झोंककर कहा कि भूखंड संख्या 259/6 पर अवैध रूप से बने जैना ज्वेलर्स के शोरूम कोई व्यापारिक अथवा कॉमर्सिअल गतिविधि नहीं चल रही है। जबकि बाकायदा इस शोरूम का भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने 22 सितम्बर 2025 को फीता काटा था। इतना ही नहीं बड़े बड़े अख़बारों में एक एक पेज के लाखों रूपये के विज्ञापन प्रकाशित कराये गए थे कि यहाँ पर खरीददारी के लिए एक से बढ़कर एक ज्वेलरी उपलब्ध है। इस तरह की तमाम खबरे प्रकाशित की गई। एशियन एक्सप्रेस ने भी जैना ज्वेलर्स की कई ख़बरों प्रकाशन किया था।

दिवाली के अवसर पर एशियन एक्सप्रेस के संवाददाता ने अपनी पत्नी के साथ इस शोरूम में खरीददारी की थी। उसके कई तस्वीरें एवं वीडियो भी उन्होंने बनाई थी। और आज आवास विकास अधिकारी कह रहे है की जैना ज्वेलर्स शोरूम में कोई कॉमर्सिअल एक्टिविटी नहीं हो रही है।

दरअसल आवास विकास परिषद् के अधिकारी सुप्रीम कोर्ट में अपनी गर्दन बचाने के लिए झूठ बोल रहे है। अब ज्वेलरी के शोरूम में ज्वेलरी ही बिकेगी कोई खाट बिछाकर तो नहीं सोयेगा। लेकिन आवास विकास अधिकारियों ने जैना ज्वेलर्स के इस अवैध शोरूम को बचाने के लिए एकजुट होकर शायद शपथ खा ली है कि हम लालजी की अवैध दुकान को टूटने नहीं देंगे। हम इस अवैध निर्माण को बचाकर ही दम लेंगे। 

SEARCH

RELATED TOPICS