भाजपा विधायक धर्मेन्द्र भारद्वाज के प्रयास सफ़ल, मेरठ में बनेगा नया पशु चिकित्सालय 

  • [By: Meerut Desk || 2025-08-13 17:03 IST
  • 36
भाजपा विधायक धर्मेन्द्र भारद्वाज के प्रयास सफ़ल, मेरठ में बनेगा नया पशु चिकित्सालय 

मेरठ। जिले में बेसहारा और बीमार पशुओं के बेहतर इलाज के लिए भाजपा विधायक और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा और सम्मानित नाम धर्मेंद्र भरद्वाज ने योगी सरकार को गांव ईकड़ी में एक पशु चिकित्सालय खोलने हेतू पत्र लिखा जिसे संज्ञान में लेते हुए राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव पर स्वीकृति की मोहर लगा दी। वास्तव में यह ख़ुशी की बात है, और धर्मेंद्र भारद्वाज इसके लिए बधाई के पात्र है। 

ग़ौरतलब है कि जिले में अभी कुछ दिन पूर्व नगर निगम द्वारा संचालित उपवन कान्हा गोशाला में इलाज और भोजन के अभाव में कई गोवंशों की मौत हो गई थी जिसके चलते नगर स्वास्थ्य अधिकारी और गोशाला प्रभारी डॉ हरपाल सिंह को दोषी पाया गया और उसके खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया। अदालत ने भी गोवंशों की दुर्दशा को गंभीर अपराध मानते हुए आरोपी की जमानत याचिका ख़ारिज कर दी। 

यह ख़बर भी पढ़े: मेरठ नगर निगम के गौशाला के गौवंशों की मौत और करोड़ों के भ्रष्टाचार में जेल में बंद निलंबित डॉ हरपाल की जमानत याचिका खारिज़

ख़ैर, भाजपा विधायक (एमएलसी) धर्मेंद्र भरद्वाज भी कान्हा उपवन गोशाला में बिना इलाज के कई गोवंशों की मौत से आहत और परेशान थे। इसीलिए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के पशुओं के बेहतर इलाज के लिए एक पशु चिकित्सालय बनवाने का बीड़ा उठाया और योगी आदित्यनाथ को इस बाबत चिट्ठी लिखी। भाजपा विधायक के अनुरोध को योगी सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों पशुओं के बेहतर ईलाज के लिए रास्ता खुल गया। जिले के कई पशु प्रेमी धर्मेंद्र भरद्वाज को धन्यवाद और बधाई दे रहे है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार राज्य के पशुधन विभाग ने मेरठ के सरुरपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ईकड़ी, हापुड़ के सिंभावली समेत चार पशु अस्पतालों के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है। भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह का आभार जताया है। 

SEARCH

RELATED TOPICS