पीडब्लूडी मेरठ का सहायक अभियंता भ्रष्टाचार में लिप्त, लाखों के कमीशन की बातों की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल

  • [By: Meerut Desk || 2025-09-11 16:05 IST
  • 64
पीडब्लूडी मेरठ का सहायक अभियंता भ्रष्टाचार में लिप्त, लाखों के कमीशन की बातों की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल

मेरठ। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बावजूद सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आये सरकारी कर्मचारी और अधिकारी रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकडे जा रहे है। कई अधिकारियों की रिश्वत लेते हुए ऑडियो और वीडियो वायरल हो रही है। 

ऐसा ही एक वाक्या मेरठ स्थित लोक निर्माण विभाग का भी सामने आया है जिसमे एक सहायक अभियंता भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया है। दरअसल लोक निर्माण विभाग के दो ठेकेदार मोबाइल फोन पर विभाग के एक सहायक अभियंता के बारे में बात कर रहे है जिसमे सहायक अभियंता पर निर्माण कार्य के भुगतान की फाइल पास करने पर कई लाख रूपये के कमीशन की बात हो रही है। इस बातचीत में निर्माण कार्य स्थल का नाम और सहायक अभियंता के नाम का भी जिक्र है जिसमे सहायक अभियंता के नाम का भी जिक्र है। 

एशियन एक्सप्रेस लाइव की वीडियो न्यूज़ देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें और फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

SEARCH

RELATED TOPICS