पीडब्ल्यूडी मेरठ जेई जसबीर और एई अंकित कुमार की ठेकदार से मिलीभगत के चलते अछरौंदा काशी- परतापुर में बिना पत्थर डलवाए मिट्टी पर ही बना दी बेहद घटिया सड़क, दो दिन में ही टूटकर बिखर गई

  • [By: Meerut Desk || 2026-03-06 22:35 IST
  • 269

वरिष्ठ संवाददाता, एशियन एक्सप्रेस मेरठ।

मेरठ। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड मेरठ अवर अभियंता जसबीर और सहायक अभियंता अंकित कुमार की ठेकदार से मिलीभगत के चलते अछरौंदा काशी- परतापुर में  बिना पत्थर डलवाए मिट्टी पर ही बना दी बेहद घटिया सड़क, दो दिन में ही टूटकर बिखर गई जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके ट्विटर हैंडल पर की गई है। गौरतलब है कि आज आज ही भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक शेषनाथ पांडे को योगी सरकार ने बर्खास्त कर दिया है।

दरअसल लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड मेरठ का भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी से गहरा और पुराना नाता रहा है। विभाग द्वारा ठेकेदारों से मिलीभगत करके मोटे कमीशन के लालच में बेहद घटिया स्तर की सड़क बनाता रहा है। एशियन एक्सप्रेस लाइव समय समय पर विभागीय अधिकारियों के भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण कार्यों की बाबत खबरे प्रकाशित करता रहा है।

अछरौंडा निवासी विजय राणा ने अवर अभियंता जसबीर सिंह और सहायक अभियंता अंकित कुमार पर ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर घटिया सड़क निर्माण कार्य करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कई सालों से आछरौंदा मोड से बहादुरपुर मार्ग की सड़क की हालत बहुत खराब और ऊबड़खाबड़ थी। सड़क में कई बड़े बड़े गड्ढे हो गए थे। यह सड़क लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड मेरठ के अधीन है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अछरौंडा मोड से बहादुर मार्ग की विशेष मरम्मत कार्य स्वीकृत किया गया था। इसकी कुल लंबाई 3.250 किमी है जिसमें 2.350 किमी प्रस्तावित की गई। इस कार्य की क़ीमत/लागत 58.86 लाख रुपए है।

ताजा मामले के अनुसार लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड मेरठ द्वारा परतापुर स्थित अछरौंडा से काशी मार्ग पर एक सड़क बनाई गई है। सड़क निर्माण कार्य इतना घटिया स्तर का किया गया है कि सड़क दो दिन में ही टूटकर बिखर गई। दरअसल सड़क निर्माण में पत्थर डालने के बजाय मिट्टी पर ही मामूली तारकोल मिलाकर रोड़ी फैला दी और सड़क तैयार हो गई। लेकिन 2-3 दिन में सड़क टूटकर बिखर गई। स्थानीय लोगों ने घटिया सड़क बनाने पर हंगामा खड़ा कर दिया। इसकी विडियो बनाकर वायरल कर दी गई। जिसमें दिखाया गया कि सड़क पर बिछी रोड़ी हाथ लगाते ही बिखर गई।

स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड मेरठ के अवर अभियंता जसबीर सिंह और सहायक अभियंता अंकित कुमार को मौके पर बुलाया और दोनों अधिकारियों को दो दिन में ही टूटकर बिखरी सड़क दिखाते हुए हंगामा कर दिया। जिसपर अवर अभियंता जसबीर सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य उसने सामने बैठकर कराया है।

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड मेरठ के अवर अभियंता जसबीर सिंह और सहायक अभियंता अंकित कुमार की मिलीभगत से घटिया स्तर की सड़क निर्माण करने से योगी सरकार सरकार की छवि पर दाग लगाने वाले इन अभियंताओं की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्विटर हैंडल @myyogiadityanath पर की गई है।

इसका मतलब यह हुआ कि अवर अभियंता जसबीर सिंह और सहायक अभियंता अंकित कुमार ने अपनी जानकारी में और अपने सामने बैठकर इस बेहद घटिया सड़क का निर्माण करवाया है। स्थानीय लोगों ने जसबीर सिंह और अंकित कुमार पर ठेकेदार से मोटा कमीशन लेने के लालच में मिलीभगत करके दो दिन में ही टूटकर बिखर जाने वाली सड़क का निर्माण कराया ही। संबंधित वीडियो यहां देखे।

.

SEARCH

RELATED TOPICS