भाजपा विधायक धर्मेंद्र भारद्वाज का प्रस्ताव सीसीएसयू का नया कैंपस विवि कार्य परिषद् में सर्वसम्मति से पारित 

  • [By: Meerut Desk || 2025-09-04 18:36 IST
  • 35
भाजपा विधायक धर्मेंद्र भारद्वाज का प्रस्ताव सीसीएसयू का नया कैंपस विवि कार्य परिषद् में सर्वसम्मति से पारित 

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि की कार्यपरिषद की मीटिंग में भाजपा विधायक धर्मेंद्र भरद्वाज ने प्रस्ताव रखा कि विवि को एक नए परिसर की जरुरत है। जिससे दूर-दूर के छात्र-छात्राओं को लाभ मिल सके। भाजपा विधायक का प्रस्ताव विवि की कार्यपरिषद की मीटिंग में सर्वसम्मति से पारित हो गया। 

यह ख़बर भी पढ़ें: सीसीएस यूनिवर्सिटी: अब घर बैठे डाउनलोड करें प्रोविजनल सर्टिफिकेट: कुलसचिव डॉ अनिल यादव

दरअसल भाजपा एमएलसी (विधायक) डॉ. धर्मेंद्र भारद्वाज ने मेरठ शहर में चौधरी चरण सिंह विवि के एक्सटेंशन सेंटर खुलने की जरुरत का प्रस्ताव बुधवार को हुई कार्यपरिषद की बैठक में रखा। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यपरिषद ने सर्वसम्मति ने इस प्रस्ताव को शासन को भेज दिया। उक्त एक्सटेंशन कैंपस सौ एकड़ में बनवाने का प्रस्ताव है। शासन से सरकारी भूमि आवंटित करने की अपील की गई है। 

डॉ. धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि मेरठ वर्तमान में 20-25 किमी के दायरे में फैला है। रैपिड एवं एक्सप्रेसवे से मेरठ-दिल्ली सहित एनसीआर के प्रमुख हिस्सों से सीधे जुड़ चुका है। ऐसे में शहर के एक कोने में स्थित चौधरी चरण सिंह विवि परिसर का नई क्षेत्रीय जरुरतों के अनुसार विस्तार होना चाहिए। डॉ. भारद्वाज ने कार्यपरिषद में आधुनिक सुविधाओं से युक्त चौधरी चरण सिंह विवि के नए एक्सटेंशन का प्रस्ताव रखा। विवि कार्य परिषद् ने इसे पारित करते हुए शासन को भेज दिया। अब अंतिम निर्णय शासन करेगा। 

दरअसल सौ एकड़ भूमि, आधुनिक सुविधाएं, तथा स्मार्ट क्लासरूम विधायक डॉ. धर्मेंद्र भरद्वाज के अनुसार मेरठ की जनसंख्या 36 लाख से अधिक हो चुकी है। ऐसे में नया कैंपस न्यूनतम सौ एकड़ भूमि में विकसित होना जरूरी है। इस एक्सटेंशन कैंपस में अत्याधुनिक अकादमिक ब्लॉक, उच्च स्तरीय प्रयोगशालाएं, तथा छात्रावास परिसर, विश्वस्तरीय पुस्तकालय, शोध केंद्र, स्मार्टक्लास एवं डिजिटल एवं आधुनिक प्रशासनिक व्यवस्था प्रस्तावित होंगी। प्रस्तावित कैंपस में एडवांस कोर्स शुरू करने की उम्मीद की गई है। 

चौधरी चरण सिंह विवि के रजिस्ट्रार डॉ. अनिल यादव ने विवि के नए परिसर के प्रस्ताव के सर्वसम्मति से पारित होने पर प्रसंन्नता व्यक्त की। 

SEARCH

RELATED TOPICS