यूपी में बाबा का ताबड़तोड़ बुलडोजर एक्शन: 12 मदरसे धवस्त, 25 अभी बाकी  

  • [By: Meerut Desk || 2025-06-24 15:30 IST
  • 12
यूपी में बाबा का ताबड़तोड़ बुलडोजर एक्शन: 12 मदरसे धवस्त, 25 अभी बाकी  

सिद्धार्थनगर: सूबे में योगी बाबा का ताबड़तोड़ बुलडोजर एक्शन जारी है। सिद्धार्थनगर जिले में नेपाल सीमा से सटे 15 किलोमीटर की रेंज में स्थित अवैध मदरसों पर बुल्डोज़र कार्यवाही जारी है। लगभग एक दर्ज़न अवैध मदरसों को गिराया जा चुका है और अभी 25 अन्य मदरसों पर कार्यवाहो होनी बाकी है। जिलाधिकारी ने तमाम अवैध मदरसों को नोटिस जारी किया है। 

दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर सूबे में अवैध मदरसों पर बोलडोज़र चल रहा है। अवैध मदरसे बुलडोजर एक्शन से धवस्त किये जा रहे है। सिद्धार्थनगर में नेपाल सीमा से सटे 15 किलोमीटर के दायरे में बने अवैध 37 मदरसों पर भी योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर गरजा। जिसमें से एक दर्जन मदरसों को जमींदोज कर दिया गया। 
सिद्धार्थनगर नगर जिले के जिलाधिकारी राजा गणपति ने बताया कि नेपाल सीमा पर बने मदरसों में 37 को चिह्नित किया गया है जबकि एक दर्जन मदरसों
को गिराया जा चुका है। शेष को नोटिस दिया गया है। समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।

SEARCH

RELATED TOPICS