पीडब्लूडी का अवर अभियंता नीरज 50 हजार की रिश्वत लेता रंगेहाथ गिरफ्तार

  • [By: Meerut Desk || 2025-10-14 23:55 IST
  • 27
पीडब्लूडी का अवर अभियंता नीरज 50 हजार की रिश्वत लेता रंगेहाथ गिरफ्तार

सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग के रिश्वतखोर और भ्रष्ट अवर अभियंता नीरज कुमार को एंटी-करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ठेकेदार धीरसिंह के कार्य के बिल पास कराने के बदले 50 हजार रुपये देने का दवाब बना रहा था। आरोपी के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में मुकदमा दर्जकिया गया है। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि अवर अभियंता नीरज कुमार को 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। आरोपी अवर अभियंता नीरज कुमार मूलरूप से जनपद शामली के गांव रशीदगढ़ का रहनेवाला है। उसकी नियुक्ति 14 मार्च 2014 को हुई थी।

आरोपी अवर अभियंता नीरज कुमार के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में मुकदमा दर्जकिया गया है। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि अवर अभियंता नीरज कुमार को 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। आरोपी अवर अभियंता नीरज कुमार मूलरूप से जनपद शामली के गांव रशीदगढ़ का रहनेवाला है। उसकी नियुक्ति 14 मार्च 2014 को हुई थी।

SEARCH

RELATED TOPICS