योगी सरकार में क्रिकेटर रिंकू सिंह बनेंगे बेसिक शिक्षा अधिकारी 

  • [By: Meerut Desk || 2025-06-26 18:27 IST
  • 38
योगी सरकार में क्रिकेटर रिंकू सिंह बनेंगे बेसिक शिक्षा अधिकारी 

लखनऊ। सूबे की योगी सरकार ने लोकप्रिय क्रिकेटर रिंकू सिंह को शिक्षा विभाग में एक बड़ा अधिकारी बनाने जा रही है। सूत्रों के अनुसार रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। 

योगी सरकार ने अलीगढ निवासी स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह को अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इस बाबत बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय की ओर से पत्र भी जारी किया गया है। 

रिंकू सिंह की कितनी शिक्षा: दरअसल, क्रिकेटर रिंकू सिंह सिर्फ 8वीं पास है। 9वीं कक्षा में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। कहा जा रहा है कि आर्थिक स्थिति अच्छी न होने की वजह से रिंकू सिंह ने पढ़ाई छोड़कर काम करना शुरू कर दिया था। और क्रिकेट खेलना जारी रखा। उसका पूरा ध्यान क्रिकेट में करियर बनाने पर रहा। खुद रिंकू सिंह बताते हैं कि उनके पास कभी गेंद खरीदने तक के पैसे नहीं थे और पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। दूसरी और रिंकू सिंह की पत्नी प्रिया सरोज पेशे से एडवोकेट है और वर्तमान समय में मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी से सांसद हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को अंतराष्ट्रीय खेल में शानदार उपलब्धियों के लिए खेल कोटा से बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया जाएगा। इस बाबत बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया। इस आदेश में रिंकू सिंह को मेडिकल समेत अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने को कहा गया है। शिक्षा निदेशालय की तरफ से रिंकू सिंह की नियुक्ति को लेकर जारी शासनादेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के अन्तर्गत बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर उनकी नियुक्ति की जा रही है। फिलहाल शासनादेश एक तरह का ऑफर है।

ग़ौरतलब है कि रिंकू सिंह ने अभी हाल ही में यूपी की ही मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद बनी प्रिया सरोज के साथ सगाई की है। 2023 के आईपीएल में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए रिंकू ने लगातार पांच गेदों पर पांच छक्के मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई और पूरी दुनिया में छा गए थे।

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS