पहलगाम आतंकी हमले पर अनुचित टिप्पणी के लिए भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ मुक़दमा दर्ज़ 

  • [By: Meerut Desk || 2025-04-28 18:19 IST
पहलगाम आतंकी हमले पर अनुचित टिप्पणी के लिए भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ मुक़दमा दर्ज़ 

लखनऊ। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया लोग अपनी अपनी राय/विचार व्यक्त कर रहे है। इसी मुद्दे पर प्रसिद्ध लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर सूबे की राजधानी लखनऊ में देशद्रोह का मुक़दमा दर्ज़ किया गया है। पुलिस के अनुसार नेहा सिंह राठौर की पहलगाम आतंकी हमले पर सोशल मीडिया पर अपलोड की गई वीडियो भड़काऊ है। इसीलिए नेहा सिंह के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर जाँच की जा रही है। 

दरअसल लखनऊ पुलिस के अनुसार, लखनऊ की भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक ट्वीट किया था। इसमें आपत्तिजनक पोस्ट थे, जो राष्ट्रीय अखंडता पर नकारात्मक प्रभाव डालते थे। अभय प्रताप सिंह लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि ट्वीट से धर्म के आधार पर समाज में नफरत भड़काई जा रही है। 

नेहा सिंह के ख़िलाफ़ मामला दर्ज करने वाली पुलिस ने गायिका द्वारा किए गए ट्वीट की जांच की। उन ट्वीट्स के आधार पर उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए। इनमें धार्मिक घृणा को बढ़ावा देना, सार्वजनिक शांति भंग करना तथा देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालना जैसी धाराएं शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच, केंद्र सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर ध्यान केंद्रित किया है। इसने पहलगाम हमले के बारे में अनुचित टिप्पणियां पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। देश के कई राज्यों में नेटिजन्स के खिलाफ पहले ही मामले दर्ज किए जा चुके हैं। हाल ही में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

SEARCH

RELATED TOPICS