9 बच्‍चों की मां को हुआ 20 साल के लड़के से प्यार, उम्र में प्रेमी बड़े बेटे से भी छोटा 

  • [By: Meerut Desk || 2025-05-06 14:49 IST
9 बच्‍चों की मां को हुआ 20 साल के लड़के से प्यार, उम्र में प्रेमी बड़े बेटे से भी छोटा 

शाहजहांपुर। एक बार फिर सामाजिक कलंक की कहानी सामने आई है। दरअसल नौ बच्‍चों की एक मां जिसके बड़े बेटे और बेटी की भी शादी हो चुकी है, उसका मचलता दिल एक 20 साल के लड़के पर आ गया। लड़का शादी-ब्याह में महिलाओं के हाथों पर मेहंदी लगाने का काम करता है। एक बार और इस मेहंदी लगाने वाले लड़के उम्र महिला के बड़े बेटे की उम्र से भी कम है। लेकिन युवा लड़के के प्यार में पागल महिला अपने परिवार को छोड़कर 20 वर्षीय प्रेमी के संग रहने की जिद पर अड़ गई है। महिला की इस बेशर्मी भरी जिद के चलते उसका भरा-पूरा परिवार तो परिवार गांववाले और खुद प्रेमी भी परेशान हो गया है। लेकिन महिला पर इश्क का भूत सिर चढ़कर बोल रहा है। 

उम्र और रिश्‍तों की मर्यादा भूलकर मोहब्‍बत के नाम पर मनमर्जी के एक से बढ़कर एक किस्‍से सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के शाहजहांपुर में सामने आया है जहां नौ बच्‍चों की एक मां का दिल मेहंदी लगाने वाले 20 साल के लड़के पर आ गया। महिला, इस रिश्‍ते का विरोध करने वालों को आत्‍महत्‍या की धमकी दे रही है।

यह मामला शाहजहांपुर के जलालाबाद तहसील क्षेत्र के एक गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस गांव में रहने वाली नौ बच्‍चों की मां का मेहंदी लगाने वाले 20 साल के एक लड़के पर दिल आ गया। महिला अब अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई है। एक हफ्ते पहले महिला अपने प्रेमी के घर पहुंच गई थी। किसी तरह परिवार वालों ने उसे बुलाया और तब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा।

बताया जा रहा है कि पुलिस के सामने भी हाई वोल्‍टेज ड्रामा हुआ। पता चला कि महिला दो बेटों और एक बेटी की शादी भी हो चुकी है। उसके एक बेटे के भी दो बच्‍चे हैं। जिस युवक से महिला अपने प्रेम का दावा कर रही है उसकी भी शादी तय हो चुकी है। छह मई को उसकी बारात जानी है। युवक महिला के पड़ोस के ही एक गांव का रहने वाला है। मेहंदी लगाने वालेइस युवक का महिला के गांव में आना-जाना था। इसी के चलने दोनों के बीच संबंध हो गया। महिला का पति एक ईंट-भट्ठे पर काम करता है। उसका कहना है कि एक दिन उसने और उसकी बहू ने पत्‍नी को उस लड़के के साथ लेटे बिस्तर में देख लिया। सबने इस पर एतराज किया लेकिन महिला और उसके प्रेमी का रिश्‍ता जारी रहा। दोनों अक्‍सर साथ-साथ दिखने लगे। इस पर महिला के पति और बेटे ने सख्‍ती की तो 29 अप्रैल को दो छोटे बच्‍चों को साथ लेकर महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई।

परिवार वालों के अनुसार काफी समझाने-बुझाने पर महिला अपने प्रेमी के साथ गांव में लौट तो आई लेकिन घर में रहने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। सबने महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। महिला की जिद के आगे प्रेमी भी परेशान दिखा। उसने बताया कि वह अपने काम से बरेली गया था। महिला वहां भी पहुंच गई थी। प्रेमी ने कहा कि महिला ने उसे आत्‍महत्‍या की धमकी दी और साथ लेकर गांव आई। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

SEARCH

RELATED TOPICS