प्रेमी के साथ अय्याशी को मुस्कान ने मार डाले अपने दो बच्चे 

  • [By: Meerut Desk || 2025-06-21 15:37 IST
  • 9
प्रेमी के साथ अय्याशी को मुस्कान ने मार डाले अपने दो बच्चे 

मुज़फ्फरनगर। अपनी अय्याशी के लिए कोई औरत इतनी भी गिर सकती है किसी ने सोचा भी नहीं होगा। लेकिन मुज़फ्फरनगर जिले की मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाने के लिए अपने दो मासूम बच्चों का कत्ल कर दिया। मुस्कान का शौहर वसीम चंडीगढ़ में वेल्डिंग का काम करता है। पति वसीम की गैर मौजूदगी में पत्नी मुस्कान का ढाई साल से जुनैद नाम के युवक से अवैध सम्बन्ध बन गया। 

मुस्कान का एक 5 साल का बेटा और एक साल की बेटी थी। मुस्कान अपने प्रेमी जुनैद के साथ शादी करना चाहती थी। लेकिन प्रेमी जुनैद ने मुस्कान के दोनों बच्चों का खर्च उठाने से मना कर दिया। इस पर मुस्कान ने अपनी अय्याशी के लिए अपने बच्चों को रास्ते से हटाने को प्रेमी जुनैद संग प्लान बनाया। प्रेमी जुनैद रसगुल्ले में ज़हर मिला कर लाया और मुस्कान ने रसगुल्ला अपने दोनों मासूम बच्चों को खिला दिया। ज़हर भरा रसगुल्ला खाते ही दोनों बच्चे मर गए और फिर मुस्कान नाटक करते हुए दहाड़े मार-मार कर रोने लगी। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ तब मुस्कान ने अपना जुर्म कबूल किया। लेकिन ज़ालिम मुस्कान को अपने मासूम बच्चों की जान लेने का कोई पछतावा नही है। 

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS