पेट्रोल पंप की एनओसी देने के बदले 50 हजार की रिश्वत लेते वन विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

  • [By: Meerut Desk || 2025-07-12 17:42 IST
  • 16
पेट्रोल पंप की एनओसी देने के बदले 50 हजार की रिश्वत लेते वन विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

मथुरा। भ्रष्टाचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को समाजिकी वन प्रभाग कार्यालय में तैनात प्रधान लिपिक किशोर चतुर्वेदी को एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। 

क्या है मामला: दरअसल नगला हसनपुर निवासी राजन सिंह अपने क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप स्थापित करना चाहते थे। इसके लिए उन्हें संबंधित विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। उनके आवेदन पर सही रिपोर्ट देने के लिए प्रधान लिपिक किशोर चतुर्वेदी ने उनसे 50 हजार रूपये की रिश्वत मांगी। इस पर राजन सिंह ने तत्काल इसकी शिकायत एंटी करप्शन संगठन आगरा को दी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम प्रभारी सहवीर सिंह ने पूरी रणनीति तैयार की और रिश्वत लेते हुए आरोपी प्रधान लिपिक किशोर चतुर्वेदी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। उसके बाद जैसे ही प्रधान लिपिक ने रिश्वत के पचास हजार रूपये अपने हाथ में लिए तो वहां मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने आरोपी की रंगेहाथ गिरफ़्तार कर लिया। 

आरोपी प्रधान लिपिक किशोर चतुर्वेदी से एंटी करप्शन टीम ने पूरी रकम बरामद कर ली और आरोपी को थाना जमुना पार ले जाकर विधिक कार्रवाई करते हुए उसके ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की गई।

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS