पत्नी ने भरी पंचायत में रखा प्रस्ताव: 15 दिन पति और 15 दिन प्रेमी के साथ रहूंगी

  • [By: Meerut Desk || 2025-08-25 21:04 IST
  • 26
पत्नी ने भरी पंचायत में रखा प्रस्ताव: 15 दिन पति और 15 दिन प्रेमी के साथ रहूंगी

साल में 10 बार प्रेमी के साथ भाग चुकी विवाहिता ने भरी पंचायत में रखा प्रस्ताव: 15 दिन पति और 15 दिन प्रेमी के साथ रहूंगी

रामपुर (यूपी) जनपद में प्रेमी के साथ एक साल में 10 बार भाग चुकी एक विवाहिता महिला ने खुली और भरी पंचायत में 15 दिन प्रेमी और 15 दिन पति के साथ रहने का प्रस्ताव रखा जिसे सुनकर पंचायत में खलबली सी मच गई। 

दरअसल रामपुर में एक पति-पत्नी और पत्नी के प्रेमी का दिलचस्प मामला सामने आया है। अब तक दस बार प्रेमी के साथ भाग चुकी विवाहिता ने गांव में बुलाई गई पंचायत में खुला प्रस्ताव रखा कि वह महीने में 15 दिन पति और 15 दिन प्रेमी के साथ रहेगी। विवाहिता का प्रस्ताव सुनकर पति समेत सभी दंग रह गए। अंत में भरी पंचायत में पति हाथ जोड़कर पत्नी से बोला कि मुझे माफ करो और अब तुम अपने प्रेमी के साथ ही रहो। इसके बाद पति अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के घर छोड़ आया। 

क्या है मामला: यह मामला रामपुर के मामला थाना अजीमनगर और टांडा क्षेत्र के दो गांव से जुड़ा हुआ है। अजीमनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व पड़ोस के ही गांव निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद विवाहिता का टांडा क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। एक वर्ष पूर्व विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पंचायत के बाद विवाहिता को पति वापस अपने घर बुला लाया। एक वर्ष के अंदर विवाहिता नौ बार अपने प्रेमी के साथ फिर भाग गई। 8 दिन पहले पति ने मामले की शिकायत अजीमनगर पुलिस से की। पति ने मुकदमा लिखवाने से इंकार करते हुए पत्नी को प्रेमी के पास से बुलाकर लाने की अपील की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस ने पत्नी को बरामद कर उसके पति के हवाले कर दिया। एक रात पति के घर रुकने के बाद पत्नी 10वीं बार फिर से भाग गई। प्रेमी के घर पहुंचे पति ने पत्नी से घर चलने को कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया। पति ने पत्नी को काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इस दौरान भरी हुई पंचायत में पत्नी ने महीने में 15 दिन पति तो 15 दिन प्रेमी के साथ रहने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को सुनकर पति समेत सभी के होश उड़ गए।

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS