डांसर के साथ अश्लील हरकतों का आरोपी बलिया का भाजपा विधायक बलिया के बब्बन सिंह पार्टी से निष्कासित 

  • [By: Lucknow Desk || 2025-05-16 16:38 IST
डांसर के साथ अश्लील हरकतों का आरोपी बलिया का भाजपा विधायक बलिया के बब्बन सिंह पार्टी से निष्कासित 

लखनऊ। कुछ दिन से बलिया से भाजपा विधायक बब्बन सिंह रघुवंशी के एक समारोह में महिला नर्तकी के साथ अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा विधायक डांसर के स्तनों पर हाथ रखे हुए और उसे गोद में बिठाकर किस करते हुए दिखाई दे रहे है। हलाकि एशियन एक्सप्रेस लाइव इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ये वायरल वीडियो कब का हैऔर कहां का इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

डांसर के साथ अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे विधायक बब्बन सिंह को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

भाजपा से निकाले गए चीनी मिल सहकारी संघ रसड़ा बलिया के उप सभापति बब्बन सिंह रघुवंशी का अब दूसरी डांसर वाला अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में विधायक बब्बन सिंह डांसर का हाथ पकड़ते हुए दिख रहे हैंऔर पास में बैठा व्यक्ति डांसर पर नोट बरसा रहा है। इस विडियो में बब्बन सिंह इशारे करते दिख रहे हैं। इससे पहले दूसरी महिला डांसर को गोद में बिठाकर छेड़छाड़ करने का वीडियो वायरल होने पर उनको बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। 

दरअसल, बलिया के भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वायरल वीडियो में बब्बन सिंह अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रहे थे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद के बाद बवाल मच गया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। भाजपा प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने बब्बन सिंह को पार्टी से निष्कासित करने का पत्र जारी कर दिया।

SEARCH

RELATED TOPICS