पीएनबी नागल सहारनपुर ने 4 महीने से लटका रखा है खाता ट्रांसफर, कामचोर और नाकारा कर्मचारियों की वित्त मंत्रालय, आरबीआई तक पहुंची शिकायत

  • [By: Asian Express Live || 2025-05-15 17:06 IST
पीएनबी नागल सहारनपुर ने 4 महीने से लटका रखा है खाता ट्रांसफर, कामचोर और नाकारा कर्मचारियों की वित्त मंत्रालय, आरबीआई तक पहुंची शिकायत

मेरठ/सहारनपुर। जहां एक और पंजाब नेशनल बैंक अपनी सेवाओं और प्रोडक्ट के लिए जाना जाता है वहीँ कुछ अधिकारी/कर्मचारी कामचोरी और नाकारापन की दौड़ में अव्वल आने के लिए दौड़ रहे है। मेरठ निवासी महिला खाताधारक ने अपने बचत खाता पीएनबी नागल (PUNB0080700) से आबूलेन मेरठ शाखा मेरठ में करने के लिये जनवरी 2025 में आवेदन किया था। तमाम जरुरी प्रपत्र जमा किये। लेकिन पीएनबी नागल ने पीएनबी आबूलेन मेरठ की खाता ट्रांसफर रिक्वेस्ट को पिछले 4 महीने से अधिक लटका रखा है। दर्जनों बार मेल/व्हाट्सप्प करने के बाद भी आज तक कुछ नहीं हुआ। कामचोर और नाकारा स्टाफ गहरी नींद में सोया हुआ है। 

दरअसल एशियन एक्सप्रेस के चीफ एडिटर की पत्नी का उनके मायके यानी नागल सहारनपुर (उ.प्र.) की शाखा (PUNB0080700) में एक बचत खाता चल रहा है। उस बचत खाते को पीएनबी आबूलेन मेरठ शाखा पर ट्रांसफर कराने के लिए खाताधारक महिला ने 27 जनवरी 2025 प्रार्थना-पत्र दिया तथा तमाम जरुरी प्रपत्र जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड, शपथ-पत्र आदि जमा कर दिये। इसके बाद पीएनबी आबूलेन मेरठ ने कई बार नागल सहारनपुर ब्रांच को संबंधित प्रार्थना-पत्र मेल से भेज दिया। शाखा प्रबंधक ने कई बार प्रबंधक पीएनबी नागल को फोनकर रिक्वेस्ट की। कई बार इ-मेल किये गए और कई बार व्हाट्सप्प से भी प्रपत्र भेजे गए। लेकिन प्रबंधक पीएनबी आबूलेन मेरठ की दर्जनों फोनकॉल और मेल के बावजूद प्रबंधक पीएनबी नागल जिला सहारनपुर के कानो पर जूं तक नहीं रेगी।  

पीएनबी नागल जिला सहारनपुर के अधिकारी और कर्मचारियों की कामचोरी और कर्तव्य के प्रति उदासीनता के चलते महिला खाताधारक जोकि कई माह से अस्वस्थ चल रही है, उसके प्रार्थना-पत्र को रद्दी की टोकरी में फेंक दिया गया है। समय पर कार्य नहीं करना, कर्तव्य के प्रति उदासीनता भी एक प्रकार का भ्रस्टाचार ही होता है। पंजाब नेशनल बैंक को ऐसे नाकारा, कामचोर और कर्तव्य के प्रति उदासीन अधिकारियों और कर्मचारियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही करनी चाहिए। 

मेरठ से सहारनपुर की दूरी लगभग 125 किलोमीटर है यानि आने जाने में 250 किलोमीटर। इसी दूरी के चलते महिला खाताधारक ने अपना बचत खाता मेरठ स्थानंतरण के लिए आवेदन किया था। पीएनबी नागल जिला सहारनपुर के अधिकारी और कर्मचारियों की कामचोरी और कर्तव्य के प्रति उदासीनता के चलते महिला खाताधारक ने जिला उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाने की बात की है। 

SEARCH

RELATED TOPICS